Vaishali News: ताजा सेब खाने को अब कश्मीर या हिमाचल जाने की जरूरत नहीं, इस बागान में लहलहा रहे है फल


राजकुमार सिंह/वैशाली.अगर आप कश्मीर और हिमाचल जाकर पेड़ से ताजा सेब तोड़ कर खाने का सोच रहे हैं, तो इसके लिए आपको कश्मीर जाने की जरूरत अब बिल्कुल नहीं है. बस चंद हफ्तों के इंतजार के बाद ही बिहार के वैशाली में पेड़ से ताजा सेब खा सकेगा. यह कमाल वैशाली के हाजीपुर के दयालपुर गांव के रहने वाले किसान बम सिंह ने अपनी मेहनत और लगन से किया है. बम सिंह के बागान में लगे सेब के तमाम पेड़ न सिर्फ बड़े हो गए हैं, बल्कि सभी पेड़ में भरपूर मात्रा में सेब भी लटक रहा है, जो अब इलाके में कौतूहल का विषय बना हुआ है.

किसान बम सिंह कहते हैं कि पेड़ के डाल पर लटका सेब लोगों को खूब लुभा रहा है. देखने से ऐसा लगता है मानो फसल बिल्कुल तैयार है, लेकिन अभी इन सेबों में पूरी तरह मिठास आना बाकी है. उम्मीद की जा रही है कि चंद हप्तों में सेवलब का फसल पूरी तरह तैयार हो जाएगा. इसके बाद वैशाली की धरती से उपजा सेब बाजार में मिलने लगेगा. उन्होंने बताया कि उस इलाके से गुजरने वाले हर कोई उनके बागान के पास रुकता है और सेब को देख आश्चर्य व्यक्त करता है. उन्हें विश्वास ही नहीं होता है कि कश्मीर और शिमला से बाहर भी सेब की खेती की जा सकती है.

20 फीसदी पौधे हो गए थे खराब
किसान बम सिंह ने बताया कि उन्होंने करीब 1 एकड़ में सवा सौ सेब का पौधा था. इसमें लगभग 20% पौधे खराब हो गए थे. शेष पौधे बिल्कुल स्वस्थ हैं और फल दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि सेब का पौधा लगाने के लिए किसान को पहले जमीन की तैयारी करनी पड़ती है. करीब 1 वर्ष का समय सेब के पौधा को बड़ा होने में और फल आने में लगा है. उन्होंने बताया कि गर्म प्रदेशों में भी सेब की कई प्रजाति है जिसकी खेती की जा सकती है.

.

FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 16:29 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More