आज के समय में कई लोग डॉग को थेरेपी के लिए पालते हैं. कहा जाता है कि जिन लोगों के पास डॉग होते हैं, वो बाकि लोगों के मुकाबले ज्यादा खुश रहते हैं. उन्हें डिप्रेशन आदि की समस्या कम होती है. डॉग्स अपने मालिक की हिफाजत के साथ ही उनकी टेंशन रिलीफ करने में मदद करते हैं. हालांकि, अब ज्यादातर लोग शोऑफ के लिए डॉग पालते हैं. महंगे ब्रीड्स को दिखावे के लिए अपने घर में रखते हैं. एक समय था जब डॉग्स को हिफाजत के लिए पाला जाता था. लेकिन अब ये डॉग फन के लिए रखे जाते हैं.
सोशल मीडिया पर एक महिला ने शेयर किया कि कैसे एक ब्रीडर ने उसे धोखा दिया. इस महिला ने पोमेरेनियन समझकर चार हजार में डॉग का एक बच्चा खरीदा था. वो उसे घर ले आई. आम कुत्तों की ही तरह वो उसे खाना खिलाती थी. लेकिन समय के साथ उसे गड़बड़ी का अहसास हुआ. उसका डॉग बढ़ना बंद ही नहीं कर रहा था. अपने बताए हुए ब्रीड से काफी बड़ा होता जा रहा था कुत्ता. ऐसे में महिला को शक हुआ कि उसे गलत ब्रीड का डॉग दे दिया गया है. लेकिन जब उसके सामने सच्चाई खुली तो उसके होश उड़ गए.
निकला भेड़िये का बच्चा
शान्नोन हैमिलटन ने मेक्सिकन बॉर्डर से एक पपी खरीदा था. उसने बताया कि चार हजार में पोमेरेनियन पपी उसे बेहद सस्ता लगा था. शान्नोन ने उसका नाम क्रिप्टो रखा. ब्लैक और व्हाइट रंग का क्रिप्टो शान्नोन को काफी पसंद आया था. वो उसे घर ले आई. लेकिन कुछ दिनों बाद उसे अहसास हुआ कि क्रिप्टो अपने ब्रीड के हिसाब से कुछ ज्यादा ही बड़ा होता जा रहा है. मूल रूप से जमैका की रहने वाली शान्नोन को बाद में पता चला कि जिसे वो कुत्ता समझकर पाल रही थी वो असल में भेड़िया है.
वीडियो पोस्ट कर जताया गुस्सा
सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास
शान्नोन ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस घटना को शेयर किया. उसने वहां जमकर भड़ास निकाली. उसने कहा कि क्रिप्टो वाकई मासूम दिखता है लेकिन ऐसे खतरनाक जानवर को वो घर पर नहीं रख सकती. उसके साथ ब्रीडर्स ने धोखा किया है. उन्होंने जो ब्रीड बताया वो तो पपी नहीं निकला. लेकिन भेड़िया निकलेगा इसकी तो उसने कल्पना भी नहीं की थी. उसे विश्वास ही नहीं हो रहा है कि इतने दिनों से वो ऐसे खतरनाक जानवर को घर में पाल रही थी. हालांकि, शान्नोन के पोस्ट के बाद कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि ये तो हस्की है. वहीं एक ने शान्नोन को खुशकिस्मत बताया. उसने लिखा कि सिर्फ चार हजार में हस्की मिल जाना खुशनसीबी है.
.
Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 17:00 IST






