डेढ़ साल बिस्तर पर पड़े रहे, फिर स्टूडियो पहुंचते ही स्क्रिप्ट सुनी और शूटिंग कर दी चालू, ब्लॉकबस्टर हुई फिल्म


नई दिल्लीमनोज जोशी (Manoj Joshi) ने अपने अब तक के करियर में हंगामा, मालामाल, चुप चुप के और भूल भुलैया जैसी कई फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं. मनोज मनोरंजन जगत के वो सितारे हैं, जो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, बड़े पर्दे से अपने करियर की शुरुआत करने वाले मनोज जोशी ने छोटे पर्दे पर भी अपने अभिनय का कमाल दिखाया है. एक वक्त तो ऐसा भी रहा जब वह डेढ़ साल तक बिस्तर पर पड़े रहे और जैसे ही ठीक हुए बिना स्क्रिप्ट सुने ही एक फिल्म के लिए स्टूडियो पहुंचते ही शूटिंग शुरू कर दी थी. आइए जानते हैं उस ब्लॉकबस्टर फिल्म का नाम.

मनोज जोशी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत मराठी थिएटर से की थी, इसके बाद उन्होंने हिंदी और गुजराती थिएटर में भी काम किया. साल 1999 में मनोज जोशी ने ‘सरफरोश’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. इस फिल्म में वह आमिर खान और नसीरुद्दीन शाह के साथ नजर आए थे. इसके बाद उन्होंने ‘चांदनी बार’, ‘अबके बरस’, ‘देवदास’ सहित कई फिल्मों में काम, लेकिन पहचान उन्हें उनकी कॉमेडी फिल्मों से मिली थी. कई फिल्मों में उन्होंने अपने कॉमेडी का तड़का लगाकर अपने किरदारों में जान फूंक दी हैं. उनके करियर में बहुत बड़ा हाथ प्रियदर्शक का रहा है. उनके साथ उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में काम किया है.

फोटो में रेखा के साथ नजर आ रहे शख्स को पहचाना? पुलिस की नौकरी छोड़ बने थे एक्टर, चार दशक तक किया सिनेमा पर राज

स्टूडियो पहुंचते ही कर दी थी शूटिंग कर दी चालू
बात साल 2003 की है इससे पहले वह पूरे डेढ़ साल बिस्तर पर पड़े रहे थे. इस बात का खुलासा खुद मनोज जोशी ने किया था कि वह डेढ़ साल तक इतने बीमार रहे कि उठने बैठने के लिए भी उन्हें लोगों का सहारा लेना पड़ता था. लेकिन जैसे ही वह ठीक होकर आए फिल्म हंगामा की शूटिंग चल रही थी उन्हें स्टूडियो बुलाया और सीधा बोला ये पुलिस वाले का किरदार है तुम्हें निभाना है. उन्होंने उसी वक्त थोड़ी बहुत स्क्रिप्ट सुनी और शूटिंग शुरू कर दी अपना रोल उन्होंने ऐसा निभाया कि लोगों ने उनके काम की काफी सराहना की. उनका वो रोल काफी पसंद किया गया थाी. इस किरादर के बाद उन्हें कई फिल्मों में कॉमेडी रोल करने का मौका मिला.

प्रियदर्शन की फिल्मों से चमकी थी किस्मत
मनोज जोशी की किस्मत साल 2003 में आई प्रियदर्शन की फिल्म ‘हंगामा’ से चमकी थी. इस कॉमेडी फिल्म में अक्षय खन्ना और परेश रावल भी अहम भूमिका में नजर आए थे. इस फिल्म के बाद उन्हें कई कॉमेडी रोल निभाने का चांस मिला था. प्रियदर्शन के साथ उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है. कहा जाता है कि मनोज जोशी की सफलता के पीछे प्रियदर्शन का बहुत बड़ा हाथ है. अपने एक्टिंग करियर में मनोज ने ‘हलचल’, ‘धूम’, ‘भागम भाग’, ‘फिर हेरा फेरी’, ‘चुप चुप के’, ‘भूल भुलैया’ और ‘बिल्लो बार्बर’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है. उनकी पहचान एक ऐसा अभिनेता के रूप में बन गई जो स्क्रीन पर आते ही सबको हंसा देते हैं. उन्होंने हर फिल्म में एक से बढ़कर एक रोचक किरदार निभाए हैं.

बता दें कि मनोज जोशी को पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है और इसका काफी श्रेय प्रियदर्शन को ही दिया जाता है. मनोज जोशी ने अपने करियर में ज्यादातर प्रियदर्शन के साथ काम किया है. उन्होंने उनकी कई फिल्मों में बेहतरीन किरदार निभाए हैं. मनोज जोशी ने अपने एक्टिंग करियर में फिल्मों के साथ-साथ टीवी पर अपनी एक्टिग के जलवा दिखाकर लोगों का दिल जीता है.

Tags: Bollywood news, Entertainment news., Entertainment Special, Paresh rawal

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More