Aaj Ka Rashifal: मकर राशि वालों की तबीयत रहेगी खराब, कुंभ और मीन राशि वाले करेंगे यात्रा

मकर राशिफल (Makar Rashifal, 14 June 2023)

आपका आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा, जिससे मन में खिन्नता अनुभव होगा. शरीर में स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा. सार्वजनिक जीवन में मानहानि होने की संभावना रहेगी. छाती में दर्द रहने की संभावना है. महिलाओं के साथ काम लेने में खुद को संभालने की जरूरत है.

कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 14 June 2023)

आज आप तन-मन से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल दूर होने से आपका उत्साह बढ़ेगा. भाई-बंधुओं से साथ मिलकर नए आयोजन को हाथ में लेंगे. उनके साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा. यात्रा हो सकती है. मित्रों तथा स्वजनों के साथ की मुलाकात आपके चित्त को प्रसन्न करेंगे. कार्यक्षेत्र में प्रभावकारी परिणाम प्राप्त कर सकेंगे.

मीन राशिफल (Meen Rashifal, 14 June 2023)

आज जिह्वा पर संयम न रखने से लड़ाई-झगड़े की आशंका बनी रहेगी. खर्च पर भी नियंत्रण रखें. धन सम्बंधित लेन-देन में भी सावधानी की आवश्यकता है. शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है. परिजनों से मन-मुटाव हो सकता हैं. खान-पान में भी संयम बरतें.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More