
तुला राशिफल (Tula Rashifal, 14 June 2023)
दैनिक कामकाज से राहत तथा मनोरंजन प्राप्त करने के लिए आप पार्टी, नाटक या फिल्म देखेंगे. आज कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं और मित्रों से मिलने की संभावना है. प्रिय व्यक्ति के साथ निकटता आपको खुशी देगी. आप किसी अवसर के लिए नए वस्त्र खरीदेंगे. लोगों द्वारा मान-सम्मान प्राप्त कर सकेंगे. साथ ही जीवनसाथी की निकटता भी प्राप्त करेंगे.
वृश्चिक राशिफल (Vrischika Rashifal, 14 June 2023)
पारिवारिक शांति का माहौल आपके तन-मन को स्वस्थ रखेगा. निर्धारित काम में सफलता मिलेगी. नौकरी में साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा. विरोधियों और शत्रुओं की चाल निष्फल होगी. ननिहाल पक्ष की ओर से लाभ होगा. आर्थिक लाभ होगा. अचानक किसी काम में खर्च होगा. बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होता हुआ प्रतीत होगा.
धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 14 June 2023)
आज आपको संतान की पढ़ाई तथा स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. पेट सम्बंधी तकलीफ आपको हो सकती है. काम सफल नहीं होने पर निराशा का अनुभव होगा. आपको अपने गुस्से पर अंकुश रखना चाहिए. कला और साहित्य में रुचि लेंगे. अपने प्रिय व्यक्ति से मिलकर आप रोमांच का अनुभव करेंगे. आपको चर्चा और विवाद से दूर रहना चाहिए.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 04:30 IST






