रात में उठा था पानी पीने, फ्रीज खोलते ही कोबरे की फुंफकार सुन फूल गए हाथ पांव, जानें फिर क्या हुआ


अनूप पासवान/कोरबा. रात के समय पूरा परिवार सो रहा था और घर के किचन में मंडरा रही थी मौत. उसी वक्त प्यास लगने की वजह से खुल गई हिमांशु पटेल की नींद. और वह अनजाने में जा पहुंचा मौत के पास. उसे क्या मालूम था उसका सामना साक्षात मौत से होगा.

यह मामला सर्वमंगला मंदिर से आगे कनकी रोड से लगे गांव चंद्र नगर जटराज का है. गांव में रहने वाला हिमांशु अपनी मां और भाई के साथ सो रहा था, तभी प्यास लगने से उसकी नींद खुल गई. वह पानी पीने के लिए किचन में गया और बड़े आराम से फ्रीज का दरवाज़ा खोल पानी की बोतल निकाल कर पानी पीने लगा. तभी उसकी नज़र फ्रीज के नीचे पड़ी. उसे लगा छिपकली की पूछ है, तभी गुस्सैल कोबरे ने जोर से फुंफकारा. फुंफकार सुनते ही हिमांशु के हाथ-पैर फूल गए. वह डर से भाग खड़ा हुआ और घर के बाकी लोगों को इसकी जानकारी दी.

घर में जहरीले कोबरा के घुसने की सूचना वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू टीम जितेन्द्र सारथी को दी गई. सर्पमित्र जितेन्द्र सारथी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि यह कोबरा सांप है. जिसे हिंदी में नाग, गेहुवन और भारतीय नाग बोलते हैं. सर्प को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, जिसके बाद घरवालों ने राहत की सांस ली.

जितेन्द्र सारथी ने सभी लोगों को रात में संभाल कर रहने की बात कही है. रात में किसी भी समय सांप घुस जाने पर वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू टीम को सूचना देने की बात कही.

.

FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 14:44 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया