01

बिरला ने कहा कि खेल हमारी प्रतिभा को सामने लाते हुए हमारे सामर्थ्य और क्षमताओं को उजागर करते हैं. कोटा-बूंदी खेल महोत्सव ऐसा ही एक मंच है जो युवाओं में टीम भावना का विकास करते हुए उन्हें प्रतिबद्धता और निरंतरता से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने को प्रेरित कर रहा है. बिरला ने कहा कि हमें इसी टीम भावना से कार्य करते हुए गांव-गांव तक सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश पहुंचना है. ताकि दूरदराज के ग्रामीण इलाकों की उन प्रतिभाओं को वो मुकम्मल मौका मिल सके जो उनके सपनों को साकार कर दे और हमे खेलों से जुड़ी बेहतरीन नई प्रतिभाएं मिले.
Author: Up Head Line
Views: 33








