
नई दिल्ली. भारत को ऑस्ट्रेलिया ने ओवल में खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के आखिरी दिन 209 रन से हरा दिया. भारत को 444 रन का टारगेट मिला था, जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया 234 रन पर ऑल आउट हो गई थी. इस मैच में भारत का ओवर रेट धीमा था और इस बात की पहले से ही आशंका थी कि टीम इंडिया को इसकी सजा झेलनी पड़ेगी और हुआ ऐसा ही है. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में स्लो ओवर रेट के लिए टीम इंडिया पर मैच फीस का 100 फीसदी जुर्माना लगा. वहीं, जीत दर्ज करने वाली ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की जेब भी ढीली हुई. ऑस्ट्रेलिया का भी ओवर रेट धीमा था. आईसीसी ने कंगारू टीम पर मैच फीस का 80 फीसदी जुर्माना लगाया गया है.
.
Tags: India vs Australia, World Test Championship Final
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 12:55 IST
Author: Jagran Times
Post Views: 21






