Guess Who: अपने जमाने का सबसे गुड लुकिंग एक्टर था ये बच्चा, 4 शादी, 2 अफेयर…! फिर भी तन्हा ही कटी जिंदगी

मुंबईः बॉलीवुड में फिर एक बॉलीवुड सेलिब्रिटी के बचपन की तस्वीर छाई हुई है. ये इंडस्ट्री के ऐसे एक्टर की चाइल्डहुड फोटो (Bollywood Celebs Childhood Photo) है, जो अपने समय के सबसे गुड लुकिंग एक्टर कहे जाते थे. उनके साथ काम करने को हर एक्ट्रेस राजी थी और उन पर मरती भी थी. ये इंडस्ट्री के उन गिने-चुने स्टार्स में से रहे, जो अपने करियर में तो सुपरहिट रहे, लेकिन इनकी लव लाइफ सुपर फ्लॉप रही. इनकी जिंदगी में एक बार नहीं 4 बार प्यार ने दस्तक दी. कहते हैं, इनके 2 अफेयर और 4 शादियों के बाद भी ये अकेले ही रह गए. मासूम सी शक्ल वाले इस बच्चे ने 10 साल की उम्र में ही फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था और अपने दौर के सबसे सफल स्टार्स में से थे. लेकिन, इन्होंने बहुत जल्दी ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया. तो क्या आप इस बच्चे को पहचान पाए?

अगर अब भी आप इस मासूम सी शक्ल वाले बच्चे को नहीं पहचान पाए हैं तो चलिए आपको कुछ और हिंट दे देते हैं. इनका उस दौर की लीडिंग एक्ट्रेस बिंदिया गोस्वामी जैसी हिट अभिनेत्री से शादी की थी. अब तो आप पहचान ही गए होंगे कि फोटो में दिखाई दे रहा बच्चा कोई और नहीं बल्कि विनोद मेहरा हैं, जिन्होंने 60 और 70 के दशक में सफलता की बुलंदियों को छुआ.

विनोद मेहरा की प्रोफेशनल लाइफ जितनी सफल रही, पर्सनल लाइफ में सुकून उतना ही दूर रहा. विनोद मेहरा का नाम हमेशा ही रेखा से जुड़ता रहा. उस दौर में ये चर्चा भी रही कि विनोद और रेखा की शादी भी हो गई थी, लेकिन अभिनेता की मां ने कभी इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया. परिवार के चलते दोनों के रिश्ते में दूरी आ गई. हालांकि, कभी इन्होंने अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई. इसके बाद घरवालों के दवाब में विनोद मेहरा ने किरण से शादी की, लेकिन ये शादी लंबे समय तक नहीं टिक पाई.

Adnan Sami, Adnan Sami first wife, Adnan Sami second wife, Adnan Sami wives, kabir bedi, kabir bedi first wife, kabir bedi girlfriend, bollywood celebs who married for three or four times, karan singh grover first wife, karan singh grover second wife, karan singh grover third wife, kishore kumar first wife, kishore kumar wives, kishore kumar madhubala, sanjay dutt second wife, sanjay dutt first wife, sanjay dutt third wife, kamal hassan first wife, kamal hassan gautami, entertainment news

विनोद मेहरा 60 और 70 के दशक के टॉप एक्टर थे.

फिर विनोद मेहरा को बिंदिया गोस्वामी से प्यार हो गया. दोनों ने शादी भी कर ली. लेकिन, कहा जाता है पहली पत्नी से लड़ाई के चलते बिंदिया ने विनोद मेहरा से रिश्ता तोड़ लिया. इसके बाद विनोद ने किरण नाम की लड़की से शादी की, तब विनोद को लगा की जिंदगी की तन्हाई अब खत्म हो गई है. लेकिन, ये साथ भी दो साल का ही रहा. इसके बाद हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हो गया. विनोद मेहरा इंडस्ट्री के वो स्टार रहे जिनका चेहरा आज भी लोगों के जहन में बसा है. उनकी फिल्में आज भी दर्शकों के बीच पसंद की जाती हैं.

Tags: Bollywood, Bollywood actors, Entertainment

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया