हाइलाइट्स
राजस्थान में ’50 प्रतिशत कमीशनखोरी’ को नारा बनाकर कांग्रेस के खिलाफ जनाक्रोश की तैयारी
बीजेपी सांसद मीणा ने वैभव गहलोत और एक होटल के मालिक पर सांठगांठ के आरोप लगाए
ईडी को पेपर लीक में 200 करोड़ रूपये तक की मनी लॉंड्रिंग की आशंका, कांग्रेस नेताओं पर नजरें
एच. मलिक
जोधपुर. राजस्थान विधानसभा चुनाव (Assembly Election) से पहले ही ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने सियासी संग्राम में एंट्री ले ली है. पेपर लीक माफिया (Paper leak Mafia) के खिलाफ कार्रवाई के बाद अब ईडी (Enforcement Directorate) के रडार पर मुख्यमंत्री के पुत्र वैभव गहलोत (Vaibhav Gehlot) करप्शन के मामले में आ सकते हैं. दरअसल, बीजेपी (BJP) की रणनीति राजस्थान के रण में भ्रष्टाचार को भी अहम मुद्दा बनाने की है. उधर सचिन पायलट (Pilot) भी सरकार पर भ्रष्टाचार (Corruption of Government) के मामले में कार्रवाई न करने का आरोप जड़ रहे हैं.
दरअसल, बीजेपी चुनाव से पहले ही करप्शन को दोधारी तलवार के रूप में इस्तेमाल करने के मूड में नजर आ रही है. एक ओर कांग्रेस नेताओं और मंत्रियों के करप्शन की पोल खोली जाएगी, दूसरी ओर ईडी भी करप्शन के खिलाफ कार्रवाई और तेज करेगी.
आपके शहर से (जयपुर)

आधुनिक समय में जादूगरों का क्रेज हुआ कम, युवा जादूगरों ने सरकार से लगाई गुहार, खत्म होती कला पर जताई चिंता

यहां होता है हरि कीर्तन का निराला अंदाज़, देखने को उमड़ता है जनसैलाब, गाने के साथ होती मनमोहक डांस की प्रस्तुति

तेज गति से आ रही पिकअप ने जैन मुनि की पदयात्रा को मारी टक्कर, हादसे में 4 अनुयायी घायल

पुलिस कांस्टेबल दूल्हे ने पेश की मिसाल, एक रुपया और नारियल के साथ घर लाया दुल्हन; हर तरफ हो रही तारीफ

Rajasthan Weather News: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का राजस्थान में दिखेगा असर, 10 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

भारत ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन: राजस्थान में बॉर्डर पर आया था टोह लेने! सर्च ऑपरेशन जारी

घर पर खेल रही थी 4 साल की मासूम, दरिंदा आया और झाड़ियों में खींच ले गया, फिर की खौफनाक हरकत

जैसलमेर का यह किसान उन्नत खेती और पशुपालन से कमा रहा है लाखों, जानें सफलता का मंत्र

गर्मी हो जाएगी छूमंतर! ये है जुगाड़ से बना पत्थर का कूलर, 50 डिग्री तापमान में भी AC जैसा मजा

पैर काम नहीं करते, हाथों में सिर्फ दो उंगलियां, फिर भी मेहनत करके, बहनों को अफ़सर बनाने का सपना

भतीजे की बीवी के साथ इश्क फरमा रहा था चाचा, रात को अचानक खुल गया भेद, फिर सिर में पड़ा लट्ठ और…
ईडी ने नेताओं और अफसरों की नींद उड़ाई
इसी के तहत प्रवर्तन निदेशालय की टीमें पेपर लीक के मामले में अति सक्रिय हो गई हैं. ईडी के अचानक छापों से कई बड़े अफसरों और कांग्रेस नेताओं की नींद उड़ी हुई है. ईडी के रडार पर करप्शन के मामले में कांग्रेस के दो बड़े नेता हैं. इसके अलावा ईडी ने राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और पूर्व सचिव समेत 23 लोगों को नोटिस जारी किए हैं. आरपीएससी का सदस्य कटारा पहले ही पेपर लीक के करोड़ों के घपले में कठघरे में है. ईडी को पेपर लीक में 200 करोड़ रूपये तक की मनी लॉंड्रिंग की आशंका है. दूसरी ओर ईडी द्वारा प्रदेश कांग्रेस के दो बड़े नेताओं को अगले सप्ताह दिल्ली तलब करके पूछताछ की जा सकती है.
’50 प्रतिशत कमीशनखोरी’ वाली गहलोत सरकार!
राजस्थान बीजेपी विधानसभा चुनाव के लिए जीत का जो रोडमैप तैयार कर रही है, उसमें उन मुद्दों को प्रमुखता से लेने की रणनीति है, जो जनता को सीधे प्रभावित करते हैं. इसलिए बीजेपी ने कांग्रेस सरकार के कथित भ्रष्टाचार को इसमें शामिल किया है. दरअसल, कर्नाटक में कांग्रेस ने बीजेपी के सरकार के खिलाफ करप्शन का जो नारा दिया था, उसने बीजेपी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया. अब राजस्थान में ’50 प्रतिशत कमीशनखोरी’ को सबसे बड़ा मुद्दा बनाकर कांग्रेस के खिलाफ जनाक्रोश पैदा करने की तैयारी की है.
आईटी विभाग में पांच हजार करोड़ के घपले की शिकायत
बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का मानना है गहलोत सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है. इस मुद्दे को लेकर हम चुनाव में उतरेंगे. कांग्रेस सरकार के करप्शन को उजागर करने की पहल बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कर दी है. सांसद मीणा ने आईटी विभाग में कथित 5 हजार करोड़ के घोटालों की शिकायत ईडी में दर्ज करवाई है. सांसद का दावा है कि घोटाले के तार सीएम हाउस तक जायेंगे. उन्होंने कहा कि आईटी विभाग में नियम विरुद्ध कई काले कारनामे हुए हैं, जिनके सीएम गहलोत के रिश्तेदारों से तार जुड़े हुए हैं.
सांसद मीणा ने सीएम के पुत्र पर निशाना साधा
राज्यसभा सांसद मीणा ने इसके बाद मुख्यमंत्री के बेटे वैभव गहलोत पर निशाना साधा है. उन्होंने वैभव गहलोत और फेयरमाउंट होटल के मालिक रतनकांत शर्मा पर सांठगांठ का आरोप लगाया है. सांसद का आरोप है कि हवाला के जरिए होटल फेयरमाउंट में मॉरिशियस की शैल कंपनी के द्वारा करीब 100 करोड़ रुपये निवेश किए गए. यह पैसा गहलोत व उनके परिवार के सदस्यों का है. अब रतनकांत शर्मा इस पैसे को वैभव गहलोत की कंपनी सन लाइट कार रेंटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के जरिए हर साल लौटा रहे हैं. सन लाइट कार रेंटल होटल फेयरमाउंट, होटल ली मेरिडियन औऱ उदयपुर की एक होटल को किराए पर कार प्रोवाइड कराने का काम करती है. जिसके एवज में उसे हर साल करोड़ों रुपये का भुगतान किया जाता है. ईडी सांसद मीणा की शिकायतों पर भी एक्टिव मोड में आ गई है.
.
Tags: Ashok Gehlot Government, Assembly election, Directorate of Enforcement
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 11:41 IST






