मौसम खराब नहीं है, पहाड़ भी नहीं दरका, फ‍िर क्‍यों बंद हो गया केदारनाथ यात्रा का रज‍िस्‍ट्रेशन? जानें वजह

देहरादून. केदारनाथ यात्रा को 2 महीने होने वाले हैं, लेकिन इस बार मौसम केदारनाथ आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत बना, जिसके चलते कई बार रजिस्ट्रेशन बंद करने पड़े, पर मौसम ठीक होते ही धाम में यात्रियों का सैलाब उमड़ पड़ा है, जिसके चलते इस बार 16 जून तक ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन बंद कर दिए गए हैं, जबकि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पहले ही बंद कर दिए गए थे, जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग ने यात्रियों की भारी भीड़ के चलते ये फैसला लिया, ताकि केदारनाथ धाम में रोजाना दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत ना हो. इस साल अबत क बात करें, तो 8 लाख 72 हजार यात्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं, जबकि बीते साल करीब 15 लाख यात्रियों ने केदारनाथ दर्शन किए थे।

चारधाम में अब तक पहुंचे रिकार्ड यात्री
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा किसी चैलेंज से कम नहीं होती और हर साल चारधाम में आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. यात्रा को अभी 2 महीने पूरे नहीं हुए हैं. 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से यात्रा की शुरुआत हुई थी, पर अबतक रिकार्ड 25 लाख यात्री चारधाम में दर्शन कर चुके हैं. जबकि करीब 5 महीने की यात्रा अभी बाकी है. साल 2019 में 32 लाख यात्रियों ने यात्रा में दर्शन किए, साल 2020 और 2021 में कोविड के चलते यात्री कम संख्या में आए. साल 2022 में 46 लाख यात्री पहुंचे और अब 2023 में सारे पुराने रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा से पहले ही 50 लाख से ज्यादा यात्रियों के चारधाम आने की संभावना जताई थी.

अलग अलग शहरों में जाम कर रहा परेशान
चारधाम के साथ गर्मियों के मौसम में उत्तराखंड में दूसरे टूरिस्ट स्पॉट्स में भी भीड़ उमड़ रही है. हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल, मसूरी में टूरिस्ट के चलते घंटों जाम लग रहा है. इसी मुश्किल से बचने के लिए नैनीताल में पुलिस ने बाइक से एंट्री पर बैन लगा दिया है, यानि अब टूरिस्ट बाइक लेकर नैनीताल में एंट्री नहीं कर सकेंगे. दरअसल नैनीताल में टूरिस्ट की बाइक जाम की वजह बन रही हैं, हालांकि सरकारी कर्मचारी और लोकल लोग बाइक लेकर शहर में आ जा सकेंगे, तो टूरिस्ट की बाइक रूसी बायपास और नारायण नगर में पार्क जाएंगी.

सीएम योगी से मिले बीकेटीसी चेयरमैन
चारधाम यात्रा के बीच बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय लखनऊ दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की, अजेंद्र अजय ने इस दौरान सीएम योगी से बद्री केदार मंदिर समिति की परिसंपत्तियों से जुड़े मसले सुलझाने का अनुरोध किया.

Tags: Char Dham Yatra, Kedarnath yatra

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया