Gold-Silver Price Today: बनारस सर्राफ़ा बाजार में सोना और चांदी का भाव स्थिर, चेक करें आज के दाम

अभिषेक जायसवाल/वाराणसी. शादी-विवाह के मौसम में सोने और चांदी के खरीदारों के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बीते दो दिन से सोना का भाव स्थिर है. चांदी की कीमत में भी आज यानी 12 जून को कोई बदलाव नहीं हुआ है. सर्राफा  बाजार से जुड़े जानकार मानते हैं कि यह समय सोना-चादी की खरीदारी के लिए काफी बेहतर है. बता दें कि, सोने और चांदी का बाजार मूल्य हर दिन टैक्स, उत्पाद शुल्क के कारण घटता-बढ़ता रहता है.

वाराणसी सर्राफा बाजार में सोमवार को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 56,500 रुपये है. वहीं, 9, 10 और 11 जून को यहां इसका भाव 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम था. 7 और 8 जून को इसकी कीमत 56,600 रुपये थी. जबकि, 5 और 6 जून को 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का दाम 56,300 रुपये था. 3 और 4 जून को इसका भाव 57,100 रुपये था.

24 कैरेट सोना के दाम में भी बदलाव नहीं

आपके शहर से (वाराणसी)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

बात यदि 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने की करें तो सोमवार को यहां इसकी कीमत 59,910 रुपये है. 11 जून को भी इसका यही भाव था. सर्राफा कारोबारी विजय तिवारी ने बताया कि मई महीने की तुलना में जून के महीने में सोने-चांदी के रेट में गिरावट आई है. माना जा रहा है कि जून के अंतिम सप्ताह के बाद इसके भाव और गिर सकते हैं.

48 घंटे से स्थिर हैं चांदी के दाम

सर्राफा बाजार में चांदी के कीमत की करें तो बीते 48 घंटे से इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. सोमवार को यहां चांदी की कीमत 79,800 रुपये प्रति किलो है. 10 और 11 जून को भी इसका यही भाव था. जबकि, 8 जून को यह 77,800 रुपये थी. 7 जून को इसका रेट 78,000 रुपये प्रति किलो था. वहीं, 5 और 6 जून को एक किलोग्राम चांदी की कीमत 77,700 रुपये थी.

Tags: Banaras news, Gold Price Today, Local18, Silver Price Today, Up news in hindi, Varanasi news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया