
UGC NET 2023 : यूजीसी नेट परीक्षा कल 13 जून से शुरू हो रही है. पहले फेज की परीक्षा 17 जून तक चलेगी. परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा सीबीटी मोड में किया जाएगा. एनटीए की ओर से 10 जून को एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप और 11 जून को एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं. यूजीसी नेट जून 2023 परीक्षा 83 विषयों के लिए होगी.
दूसरे चरण की यूजीसी नेट परीक्षा 19 से 22 जून के बीच होगी. यूजीसी नेट परीक्षा क्वॉलिफाई करने वाले देश भर के विश्वविद्यालयों सहित अन्य हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के पात्र हो जाते हैं.
यूजीसी नेट 2023 के लिए गाइडलाइन
-यूजीसी नेट परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से एक घंटे पहले पहुंचना होगा.
-परीक्षार्थियों को अपने साथ यूजीसी नेट परीक्षा एडमिडट कार्ड जरूर लेकर जाना है.
-परीक्षा केंद्र पर अपने साथ एक फोटो पहचान पत्र जैसे कि आधार कार्ड भी लेकर जाना है.
-कोविड गाइडलाइन को फॉलो करना भी जरूरी होगा. हैंड सैनिटाइजर की बोतल साथ ले जा सकते हैं.
-परीक्षार्थी अपने साथ कम से कम दो ब्लैक या ब्लू बॉल प्वाइंट पेन साथ लेकर जाएं. पेंसिल, इरेजर, स्केल भी साथ रख सकते हैं.
-परीक्षा देते समय मोबाइल फोन, स्मार्ट वाच, कैमरा, ब्लूटूथ, पेनड्राइव आदि आइटम रखना प्रतिबंधित है.
ये भी पढ़ें
MPPSC Result: एक ही शहर से निकले एमपीपीएससी के 2 टॉपर, किसान पिता का सपना पूरा करने किया कठिन परिश्रम
SSC Exam Calendar: एसएससी में आने वाली हैं कई बड़ी भर्तियां, देखें एग्जाम कैलेंडर
.
Tags: Admit Card, Education news, UGC-NET exam
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 07:44 IST






