रेलवे की तैयारी करने वालों के लिए वरदान साबित हो रहा यह Youtube चैनल, लाखों हैं सब्सक्राइबर


मो. इकराम/धनबाद. आज के दौर में युवाओं के लिए यूट्यूब चैनल किसी भी क्षेत्र की जानकारी प्राप्त करने का एक ठोस माध्यम बन चुका है. ऐसे कई यूट्यूब चैनल है जो उन्हें अपडेट रखने में मदद पहुंचाते हैं. ऐसे ही सनोज कुमार की कहानी है जो यूट्यूब चैनल के जरिए रेलवे की वेकेंसी से संबंधित अपडेट स्टूडेंट्स तक पहुंचा रहे हैं. साथ ही, ऑनलाइन कोर्स भी करवाते हैं. झारखंड के धनबाद के रहने वाले सनोज कुमार ने तीन दोस्तों के साथ ‘उमंग स्टडी’ नाम से यूट्यूब चैनल की शुरुआत की थी. वर्तमान में वो इसे अकेले ही चला रहे हैं.

फरवरी 2019 में सनोज ने दिल्ली में रह कर गेट की तैयारी करते वक्त इसकी नींव रखी थी. तब से अब तक इनके यूट्यूब चैनल पर 4.24 लाख सब्स्क्रावर बन चुके हैं. 10 करोड़ से ज्यादा लोगों ने इसके कंटेंट को फॉलो किया है. सनोज ने बताया कि उनके ‘उमंग स्टडी’ यूट्यूब चैनल से लाखों स्टूडेंट्स रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा की तैयारी करते हैं.

एसएससी, यूपीएससी, मेडिकल के अलावा अन्य क्षेत्र की प्रतियोगी परीक्षाओं का डिटेल जिस प्रकार से शेयर किया जाता है उसके अनुरूप रेलवे की वेकेंसी से संबंधित इनफार्मेशन का अभाव देख कर सनोज ने लाखों स्टूडेंट्स तक अपडेट और जानकारी पहुंचाने का बीड़ा उठाया. यहीं से ‘उमंग स्टडी’ यूट्यूब चैनल की शुरुआत हुई. उन्होंने शुरुआत में टाटा स्टील कंपनी की एटी की परीक्षा से संबंधित जानकारी को स्टूडेंट्स तक पहुंचाया. इससे उनका यूट्यूब चैनल काफी ग्रो होता गया.

इसके बाद रेलवे की तैयारी को लेकर कंटेंट पोस्ट करना शुरू किया. स्टूडेंट्स के बीच से इंटरव्यू को लेकर कमेंट मिलना शुरू हुआ. स्टूडेंट्स अक्सर इंटरव्यू को लेकर असमंजस में रहते हैं. उनकी दुविधा को समझते हुए इसे दूर करने के लिए सनोज ने रेलवे के अधिकारियों से बात कर के इंटरव्यू का कवरेज अपने ‘उमंग स्टडी’ चैनल  में साझा किया. इससे चैनल काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ.

सनोज कुमार ने बताया कि ‘उमंग स्टडी’ का पूरा फोकस इस बात को लेकर है कि एसएससी, यूपीएससी जैसे परीक्षाएं जो प्रत्येक साल ली जाती हैं. उसी तरह रेलवे की वेकेंसी भी नियमित रूप से निकले ताकि स्टूडेंट्स उसकी अच्छे से तैयारी कर सकें और नौकरी के अवसर का लाभ उठा सकें. उन्होंने बताया कि यह ‘उमंग स्टडी’ के लिए यह काफी चेलेंजिंग है. इस लक्ष्य को पाने तक ‘उमंग स्टडी’ रेलवे वेकेंसी पर ही स्टूडेंट्स का मार्गदर्शन करते रहेगी.

Tags: Competitive exams, Dhanbad news, Jharkhand news, Local18, Youtube

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया