BSF: कौन हैं केरल कैडर के IPS अधिकारी नितिन अग्रवाल, जिन्हें मिली बीएसएफ DG पद की कमान?


नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) की ओर से केरल कैडर (Kerala Cadre IPS) के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी नितिन अग्रवाल (BSF New DG Nitin Agarwal) को सीमा सुरक्षा बल (BSF) का नया महानिदेशक (DG) नियुक्त किया गया. पंकज कुमार सिंह के 31 दिसंबर, 2022 को र‍िटायर होने के बाद से करीब 5 माह से बीएसएफ प्रमुख का पद रिक्त था.

केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रस्‍ताव को गत रव‍िवार को कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) की ओर से मंजूरी दे दी गई. इसके बाद देर रात जारी न‍ित‍िन अग्रवाल को बीएसएफ महानिदेशक (BSF DG) के रूप में नियुक्ति संबंधी अध‍िसूचना जारी कर दी गई. अग्रवाल वर्तमान में दिल्ली में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) मुख्यालय में संचालन के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में तैनात हैं.

जल्द ही नई भारतीय धुनों पर मार्च करेंगे CRPF, BSF के जवान, औपनिवेशिक अतीत से पीछा छुड़ाने की योजना तैयार

बताते चलें कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) की ओर से रव‍िवार रात को इस संबंध में एक आदेश जारी क‍िया था ज‍िसमें अग्रवाल को बीएसएफ महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया. अभी तक बीएसएफ महानि‍देशक की अतिरिक्त ज‍िम्‍मेदारी सीआरपीएफ के डीजी सुजॉय लाल थाउसेन (CRPF DG Sujoy Lal Thousen) संभाल रहे थे. उनका कार्याकाल 31 जुलाई, 2026 तक सेवान‍िवृति तक या अगले आदेशों तक रहेगा.

इस बीच देखा जाए तो न‍ित‍िन अग्रवाल की नियुक्ति उस दिन हुई जब बीएसएफ ने दिल्ली में अपने बांग्लादेशी समकक्ष बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के साथ 4 दिवसीय सीमा वार्ता शुरू की. थाउसेन इस वार्ता के लिए बीएसएफ का प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं. बांग्लादेश प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बीजीबी डीजी मेजर जनरल एकेएम नजमुल हसन कर रहे हैं.

नवन‍ियुक्‍त डीजी न‍ित‍िन अग्रवाल के 14 जून को वार्ता समाप्त होने के बाद कार्यभार संभालने की उम्मीद है. करीब 2.65 लाख कर्मियों वाला मजबूत बीएसएफ मुख्य रूप से देश के आंतरिक सुरक्षा क्षेत्र में विभिन्न कर्तव्यों का पालन करने के अलावा पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ भारतीय सीमाओं की रक्षा करने का काम बखूबी न‍िभा रहा है.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया