सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के जंगल सफारी में आसानी से दिख रहे बाघ और भालू, पर्यटक रोमांचित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


दुर्गेश सिंह राजपूत/नर्मदापुरम. मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिला स्थित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व यानी एसटीआर के कोर एवं बफर में जोन में इन दिनों बाघों और भालुओं का मूवमेंट बना हुआ है, जिसके चलते यहां आने वाले सैलानियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. जंगल सफारी करने पहुंचे पर्यटकों को बाघ अपने एरिया की निशानदेही करते हुए नजर आया, जिसे उन्होंने अपने कैमरे में कैद कर लिया.

डिप्टी रेंजर ने बताया कि एसटीआर में काफी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं. जंगल सफारी करने गए पर्यटकों को बाघ के दीदार हुए. पर्यटकों ने बताया कि बाघ घने जंगल के बीच बने तालाब के पास दिखाई दिया. वो गर्मी से राहत पाने के लिए पानी में बैठा हुआ था. साथ ही, वो सफारी जिप्सी के सामने भी कुछ देर तक चहलकदमी करता रहा. इसका वीडियो हमलोगों ने अपने कैमरे मैं कैद किया.

वन अधिकारी के मुताबिक जंगल के अंदर हर बाघ का अपना इलाका सुनिश्चित होता है. दूसरा बाघ उस क्षेत्र में एंट्री ना करे, इसके लिए बाघ वृक्षों पर अपने पंजे की खरोंच एवं मूत्र छिड़काव कर अपना एरिया सुनिश्चित करता है.

बाघ और भालुओं को देख सैलानी हो रहे रोमांचित 

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में वन्य प्राणी गणना के अनुसार बाघों की संख्या 60 के लगभग है. नए शावकों के जन्म लेने के साथ ही यह संख्या और बढ़ रही है. पिछले दिनों यहां तीन भालू भी तफरीह करते नजर आए. एसटीआर घूमने आने वाले पर्यटक  सफारी का आनंद ले रहे हैं. टाइगर और भालू आसानी से दिखने से यहां सैलानियों के बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.

पर्यटक नरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि हम परिवार के साथ जंगल सफारी पर गये थे. अचानक हमारी जिप्सी के सामने बाघ आया और अपनी मस्तानी चाल से चलते हुए पानी के तालाब के पास गया और पानी पीने के बाद गर्मी से राहत पाने के लिए तालाब के पानी में जा कर बैठ गया. हमने अपने मोबाइल से इसका वीडियो बनाया है.

कई और वन्य जीवों का हो रहा दीदार

एसटीआर के डिप्टी डायरेक्टर संदीप फ़ेलोज ने बताया कि जंगल में वन्य प्राणियों के लिए सभी व्यवस्था की गई है. पानी के लिए इस बार और कुछ तालाब बनाए गए हैं. इसके कारण पर्यटकों को इनके आस-पास वन्य प्राणी ज्यादा दिखाई दे रहे हैं. सैलानियों को जल स्रोतों के पास टाइगर, भालू, बारहसिंगा, जंगली भैंसा (गौर) के साथ ही अन्य वन्य जीवों को आसानी से दिख जा रहे हैं.

Tags: Hoshangabad News, Local18, Mp news, Tiger reserve

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें