Summer Vacation 2023: यूपी के बाद एमपी में बढ़ी गर्मी की छुट्टियां, जानें अब कब खुलेंगे स्कूल

नई दिल्ली. Summer Vacation in MP UP School: स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए राहत भरी खबर है. दरअसल, इन दिनों पूरा देश भीषण गर्मी की चपेट में है. ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ने गर्मी की छुट्टियों को आगे बढ़ाने का फैसला किया है. सरकार के इस फैसले के बाद पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी गर्मी की छुट्टी बढ़ाने का आदेश जारी किया गया है. बता दें कि भोपाल में बढ़ते तापमान के कारण गर्मी की छुट्टी बढ़ाने का फैसला लिया गया है.

भोपाल के कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी आशीष सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी को 19 जून के बाद स्कूल खोलने के निर्देश दिए हैं. इससे पहले राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 15 जून तक गर्मी की छुट्टियां घोषित की गई थीं. जिसके बाद 16 जून से स्कूल शुरू होने थे लेकिन मानसून में देरी और भीषण गर्मी के कहर के कारण अब स्कूल 19 जून तक बंद रहेंगे. अगर इसके बाद भी मौसम में सुधार नहीं होता है तो इन छुट्टियों को और आगे तक बढ़ाया जा सकता है. नए आदेश के मुताबिक भोपाल में 20 जून से स्कूल खुलेंगे.

इंदौर में भी बंद रहेंगे स्कूल
तापमान में बढ़ोतरी (गर्मी) को देखते हुए कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने इंदौर जिले के समस्त स्कूलों को 19 जून के पहले प्रारंभ ना करने के आदेश दिए हैं. कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने सभी विद्यालयों को इस निर्देश का कड़ाई से पालन करने का आदेश दिया है.

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

यूपी में 26 जून तक बंद रहेंगे स्कूल
बता दें कि उत्तर प्रदेश में तेज गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए योगी सरकार ने सभी परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश को 26 जून तक बढ़ा दिया है. ऐसे में स्थिति सामान्य होने पर यहां 27 जून मंगलवार से स्कूल खुलेंगे. इससे पहले उत्तर प्रदेश में 15 जून तक स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया था.

ये भी पढ़ें-
Board Result: ‘पैलेट गन’ से गई थी देखने की शक्ति, 12वीं की परीक्षा में लहराया परचम, IAS बनने का है सपना 
Success Story: खेत में काम करने वाली लड़की ने किया टॉप, पढ़िए कैसे मिली सफलता, गांव में जश्न का माहौल

Tags: Education news, School closed, School education

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया