Adipurush Ticket: ‘हनुमान जी’ के पास बैठकर देखिए ‘आदिपुरुष’, टिकट प्राइस होगा डबल? मेकर्स ने बताया सच

मुंबई. ओम राउत (Om Raut) की फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) को रिलीज होने में अब सिर्फ 3 दिन का समय बचा है. प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म 16 जून को रिलीज होने वाली है. पूरी टीम इस समय फिल्म के प्रमोशन में जुटी है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज भी नजर आ रहा है और फिल्म विशेषज्ञों के अनुसार, पहले ही दिन फिल्म रिकॉर्ड कमाई कर सकती है. कुछ दिनों पहले मेकर्स ने जानकारी दी थी कि हर थिएटर में ‘हनुमान जी’ के नाम की एक सीट रिजर्व रहेगी. ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि यदि आपको ‘हनुमान जी’ के पास वाली सीट चाहिए तो जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी.

फिल्म ‘आदिपुरुष’ लोगों के बीच क्रेज पैदा करने में कामयाब हो गई है और अब इसी फिल्म को लेकर बातें हो रही हैं. फिल्म को देखने के लिए लोगों में उत्साह नजर आ रहा है. खबरों के अनुसार, एडवांस बुकिंग लगातार बढ़ रही है और नेशनल मल्टीप्लेक्स में करीब 18 हजार टिकट्स बिक चुके हैं और आने वाले दो दिनों में यह आंकड़ा और बढ़ जाएगा. इस बीच थिएटर में ‘हनुमान जी’ के पास वाली सीट को लेकर भी चर्चा है. किस लकी दर्शक को ‘संकट मोचक’ के पास बैठकर फिल्म देखने का मौका मिलेगा? इसे लेकर अभी से बातें शुरू हो गई हैं.

कितना रहेगा ‘हनुमान जी’ के पास वाली सीट का टिकट
‘हनुमान जी’ के लिए 1 सीट खाली रखने का आ​इडिया आम दर्शकों को आकर्षित कर रहा है. लेकिन सोशल मीडिया पर इस बात के चर्चे हैं कि यदि ‘हनुमान जी’ के पास सीट लेनी है तो रुपये भी ज्यादा खर्च करने होंगे. यानी उनके पासी वाली सीट का टिकट प्राइस डबल होगा. सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रही इन खबरों के बाद टीसीरीज ने एक बयान जारी किया है,​ जिसमें टिकट प्राइस को लेकर सही बात बताई गई है. टी सीरीज की ओर से किए गए ट्वीट के मुताबिक, ‘आदिपुरुष के टिकट प्राइस को लेकर कुछ गलत अफवाहें फैल रही हैं. हम यह ​क्लीयर करना चाहते हैं कि हनुमान जी के पास वाली सीट का टिकट प्राइस अलग नहीं होगा, सभी सीट्स का टिकट प्राइस समान रहेगा. किसी भी गलत जानकारी में ना फंसे.’

Adipurush, Adipurush latest news, Adipurush advance booking, Adipurush ticket price, Adipurush ticket rate near hanuman ji seat, hanuman ji seat in Adipurush, seat next to hanuman ji, ticket price for near hanuman ji seat, Adipurush release date, Adipurush advance booking, Adipurush star cast, prabhas, kriti sanon, saif ali khan, south cinema, bollywood latest news

(twitter@TSeries)

बता दें कि पैन इंडिया मूवी ‘आदिपुरुष’ 16 जून को रिलीज हो रही है, जिसका लेखन और निर्देशन ओम राउत ने किया है. फिल्म को हिंदी के साथ ही तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया गया जाएगा.

Tags: Entertainment news., Kriti Sanon, Prabhas, Saif ali khan

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया