
हरदोई. हरदोई मे शहर कोतवाली इलाके में नशेबाजी के चलते सगे भाइयों के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें छोटे भाई ने बड़े भाई के ऊपर चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया. देर रात इस तरह की सनसनीख़ेज़ वारदात से शहर में हड़कंप मच गया. पुलिस शव कब्जे में लेकर मामले के जांच में जुटी है.
शहर कोतवाली के मोहल्ला सराय थोक पूर्वी निवासी उदित नारायण सिंह के पांच बेटे ओमप्रकाश सिंह, महेंद्र सिंह, रावेन्द्र सिंह, शिवकुमार सिंह और राजेश सिंह है, जिसमें शिवकुमार सिंह मोटर मैकेनिक है, जबकि राजेश सब्ज़ी बेचने का काम करता है. इन दोनों की अभी शादी नहीं हुई थी. रात में दोनों भाई शराब के नशे में घर पहुंचे, जहां उन दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी होने लगी. इसके बाद राजेश ने घर में रखा चाकू उठाया और शिवकुमार के ऊपर वार कर दिया. गुस्से में उसने शिवकुमार पर कई वार किए.
कोई कुछ समझ पाता कि इससे पहले शिवकुमार ने दम तोड़ दिया. देर रात से ही पूरे मोहल्ले सहित शहर में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम कराया है. शरीर पर धारदार हथियार से वार करने से मौत होने की पुष्टि हुई है. पुलिस परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश जुटी है.
बताते है कि मृतक की बहन एक माह पहले मायके थी, जिसने पहले तो झगड़े में चाकू से वार करने पर मौत होना बताया, लेकिन फिर कहा कि किसी नुकीली चीज पर गिरने से उसकी मौत हो गई. जिसके कारण पुलिस असमंजस में फंसी है. फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी के तलाश में जुटी है. एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली इलाके में सगे भाइयों में विवाद हो गया, जिसमें भाई राजेश के चाकू से हमला करने से शिवकुमार की मौत हो गई. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर आरोपी की तलाश तेज़ कर दी है.
.
Tags: Hardoi crime news, Hardoi News Today
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 07:05 IST






