वैशाली में खुला साइबर थाना, ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत के लिए 1930 पर करें कॉल

राजकुमार सिंह/वैशाली. बिहार में साइबर क्राइम पर शिकंजा कसने के लिए राज्य के सभी जिलों में एक साथ साइबर थाना खोला गया है. इसके तहत वैशाली में भी महिला थाना परिसर में साइबर थाने का उद्घाटन डीएम यशपाल मीणा और एसपी रविरंजन कुमार ने किया. सबसे खास बात यह है कि साइबर क्राइम से संबंधित सभी शिकायतें यहां दर्ज कराई जा सकती है. लोग चाहें तो ई-मेल के जरिये भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

उद्घाटन के बाद वैशाली एसपी रविरंजन कुमार ने बताया कि महनार एसडीपीओ को साइबर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा एक इंस्पेक्टर, 3 सब इंस्पेक्टर, 3 डाटा ऑपरेटर और कॉन्स्टेबल की तैनाती की गई है. उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम के बढ़ते मामले को देखते हुए ही इस थाने को खोला गया है. इससे लोगों को काफी मदद मिलेगी और साइबर क्राइम पर अंकुश लगाया जा सकेगा. एसपी ने बताया कि बिहार राज्य के सभी जिलों में साइबर थाना खोला गया है.

बता दें कि इस थाने में हर तरह के साइबर क्राइम की शिकायत यहां की जा सकती है. इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 2000 के अधीन परिभाषित सभी अपराधों के खिलाफ यह थाना सक्रिय रहेगा. आवेदन के बाद पुलिस टीम त्वरित जांच कर कार्रवाई करेगी. वहीं अगर आपके साथ ऑनलाइन फ्रॉड हुआ है, तो आप 1930 पर भी कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. या इससे संबंधित पोर्टल cybercrime.gov.in पर भी अपनी शिकायत कर सकते हैं. जल्द ही इस थाने के माध्यम से साइबर अपराध से संबंधित जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा.

.

FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 06:53 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया