
अभिषेक जायसवाल/वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जी-20 की बैठक होगी. वाराणसी में होने वाली इस बैठक में 11 जून से 13 जून तक जी 20 देशों के मेहमान इसमें शामिल होंगे.वाराणसी आगमन पर मेहमानों का स्वागत मुगलों के 400 साल पुराने अद्भुत कलाकारी के गुलाबी मीनाकारी का खास तोहफे से होगी. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद वाराणसी के शिल्पकारों ने इस अद्भुत तोहफे को तैयार किया है.जिसका फर्स्ट लुक अब सामने आ गया है.
गुलाबी मीनाकारी के नेशनल अवार्डी कुंज बिहारी ने बताया कि जी 20 देशों के मेहमानों के स्वागत के लिए भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर के ऑर्डर को तैयार कर लिया गया है. अब इस अद्भुत कलाकारी का नमूना पूरी दुनिया देखेंगी. क्योंकि जी 20 देशों के मेहमानों का स्वागत काशी में गुलाबी मीनाकारी से बने इसी राष्ट्रीय पक्षी मोर से होगा.
खास बॉक्स में हो रही पैकिंग
जिससे ये कला एक बार फिर पूरी दुनिया में चमक उठेगी. इसके अलावा इससे यहां के कारीगरों को पूरी दुनिया में एक नई पहचान भी मिलेगी. इस खास तोहफे का पैकेजिंग की भी खास व्यवस्था की गई है. ऑरेंज रंग के स्पेशल बॉक्स में इसे पैक किया गया है.
बढ़ रहा रोजगार
बताते चलें कि गुलाबी मीनाकारी के कारीगरों के अब अच्छे दिन आ गए है.किसी भी खास मौके पर यूपी के ओडीओपी विभाग द्वारा इन कारीगरों के पास बड़े ऑर्डर आते है जिनके इनके चेहरे की खुशी दोगुना हो जाती है.कुंज बिहारी ने बताया कि जब से पीएम मोदी ने देश की कमान संभाली है हम शिल्पकारों के दिन संवर गए हैं.
.
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 12:24 IST






