
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को एक और आईसीसी इवेंट के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में उतरी टीम इंडिया को हार कर उप विजेता बनकर संतोष करना पड़ा. लगातार दूसरी बार भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई थी. भारत की यह इसी आईसीसी इें के फाइनल में मिली छठी हार थी.
भारतीय क्रिकेट टीम के 10 साल से चले आ रहे आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को कप्तान रोहित शर्मा भी खत्म करने में नाकाम रहे. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंची टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने 209 रन के बड़े अंतर से मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. पिछली बार भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों फाइनल में हार मिली थी.
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने फाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन का स्कोर खड़ा कर दिया. ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने शानदार शतकीय पारी खेल मैच का रुख बदला. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने 8 विकेट पर 270 रन बनाकर घोषित की और भारत के सामने 444 रन का विशाल लक्ष्य आया. दूसरी पारी में भारतीय टीम 234 रन ही बना पाई.
आईसीसी फाइनल्स हारने वाली टीम
भारतीय टीम के नाम अब 6 बार आईसीसी फाइनल हारने का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. इंग्लैंड की टीम ने भी इतने ही फाइनल में हार का सामना किया है. भारतीय टीम इस लिस्ट में अब संयुक्त रूप से इंग्लिश टीम की बराबरी की है. श्रीलंका की टीम को 7 में से 4 फाइनल में हार मिली है और वो तीसरे नंबर पर है. ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड शानदार है 12 फाइनल खेलकर सिर्फ 3 में हार झेली है. वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीम 8 में से 3 बार ही जीत पाई है.
.
Tags: India vs Australia, WTC Final
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 06:00 IST






