पिथौरागढ़ के ‘ग्रीन आइसलैंड’ बना आकर्षण का केंद्र, पर्यटन लग्जरी कैम्पिंग का भी उठा रहे हैं लुत्फ


हिमांशु जोशी/पिथौरागढ़. पिथौरागढ़ जिला अपनी खूबसूरत वादियों के लिए जाना जाता है. जहां गर्मियों से निजात पाने के लिए हर साल काफी संख्या में सैलानी पहुंचते है. जैसे-जैसे पिथौरागढ़ में पर्यटन की संभावनाएं बढ़ रही हैं वैसे ही युवाओं का पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार सृजित करने की ओर रुझान भी बड़ा है, आज हम बात कर रहे है पिथौरागढ़ शहर से 12 किलोमीटर दूर बने ग्रीन आइसलैंड की, क्योंकि यह जगह अब पिथौरागढ़ के पर्यटन में चार चांद लगा रही है.

यहां के युवाओं ने स्वरोजगार की मिसाल तो पेश की ही है साथ ही पिथौरागढ़ मुख्यालय आने वाले पर्यटकों के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन भी तैयार कर रहे है. जिसमें अब लग्जरी कैंपिंग भी शुरू की गई है. जो लोगों को खूब पसंद आ रही है. यहां प्रकृति के करीब हिमालयी नजारों के साथ पर्यटक कुछ पल सुकून के साथ कैम्पिंग का अनुभव ले सकते हैं जिसमें लग्जरी सेवा उन्हें मिलती है.

लग्जरी कैम्पिंग का उठाएं लुफ्त
ग्रीन आइसलैंड के ओनर पिथौरागढ़ के युवा व्यवसायी दिनेश भट्ट ने बताया कि पिथौरागढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं देखते हुए उन्होंने शहर के नजदीक शान्त वादियों में ग्रीन आइसलैंड की शुरुआत की जिसमें एक शानदार कैफे, एडवेंचर एक्टिविटी, बच्चों के लिए पार्क और अब लग्जरी कैम्पिंग भी शुरू की गई है और आगे भविष्य में भी इस जगह को और विकसित किया जाना है.

चंडिका मंदिर के पास है ये जगह
पिथौरागढ़ से 12 किलोमीटर दूर चंडाक के रास्ते में चंडिका मंदिर के पास यह जगह है, जहां से पहाड़ों और पर्वतों का खूबसूरत नजारा सभी को खूब पसंद आता है, यहां दिल्ली से आये पर्यटक इंदर सिंह चौहान ने युवाओं के इस स्टार्टअप की जमकर सराहना की जिनका कहना है कि ग्रीन आइसलैंड में आकर उन्हें काफी अच्छा लगा, जहां एक ही जगह पर तमाम चीजों का मजा लोग ले रहे हैं.

ग्रीन आइसलैंड में लग्जरी कैम्पिंग उचित रेट में रखी गयी है जिसका किराया 1000 रुपये प्रति व्यक्ति से शुरुआत होती है जिसमें रहने और खाने की सभी व्यवस्था है, साथ ही यहां तमाम तरीके की एडवेंचर एक्टिविटी है जिसकी शुरुआत 30 रुपये से है, और यहां मौजूद रेस्टोरेंट में आप अपने मनपसंद का खाना ले सकते हैं.

Tags: Local18, Tourism

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया