आंत की गंदगी को निचोड़ कर निकाल देंगे ये 3 नेचुरल हर्ब्स, पेट की गर्मी भी होगी शांत, ये है सेवन का तरीका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Natural Herbs That Clean Intestine Dirt: पेट की समस्या ऐसी समस्या है जिससे पूरे शरीर के साथ मन भी परेशान हो जाता है. पेट का हल्का भारीपन, ब्लॉटिंग या बदहजमी दिन को खराब कर देता है. पेट से संबंधित गैस, एसिडिटी जैसी समस्या भी कम परेशानी का सबब नहीं है. गर्मी में पेट के लिए गैस और ब्लॉटिंग की परेशानी सबसे ज्यादा होती है. दरअसल, गर्मी में शरीर के अंदर पानी की कमी हो जाती है जिसके कारण शरीर अंदरुनी जरूरी अंगों को सही रखने के लिए पहले उसे हाइड्रेट रखता है. अगर इस गर्मी में ज्यादा तेल, मसालेदार चीजों या जंक फूड या अनहेल्दी फूड का सेवन किया जाए तो ये चीजें शरीर के अंदर के पानी को जल्दी सोख लेती है जिससे समस्याएं और बढ़ जाती है. इन सब कारणों से आंत में गंदगी भर जाती है और गैस, ब्लॉटिंग, बदहजमी, एसिडिटी जैसी समस्याएं बढ़ जाती है. इन सब परेशानियों से बचने के लिए आप नेचुरल फूड का इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि वे कौन-कौन से नेचुरल फूड है जो पेट के अंदर से सफाई कर देते हैं.

01

1.त्रिफला-त्रिफला में तीन तरह के हर्ब्स होते हैं. आयुर्वेद में सदियों से त्रिफला का इस्तेमाल आंत की गंदगी साफ करने में किया जाता रहा है लेकिन मैरीलैंड यूनिवर्सिटी ने त्रिफला के शानदार गुणों को साबित किया है. त्रिफला को आंवला, बिभितकी और हरीतकी से बनाया जाता है. त्रिफला में माइल्ड लेक्सेटिवेंस और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो पेट से संबंधित हर तरह की समस्याओं को दूर करने में रामबाण है. Image: Canva

02

2.मुलेठी की जड़-मुलेठी बेहद औषधिवर्धक हर्ब्स है. मुलेठी की जड़ का इस्तेमाल कई बीमारियों में किया जाता है. मुलेठी की जड़ पेट में खतरनाक बैक्टीरिया को मार देता है जिससे आंत की लाइनिंग को राहत मिलती है. मुलेठी की जड़ आंत में सूजन को होने नहीं देता. 2011 की एक रिसर्च में पाया गया कि मुलेठी की जड़ में जो प्लांट कंपाउड पाया जाता है वह आंत को बहुत सुकून पहुंचाता है जिससे पेट संबंधी सभी समस्याएं दूर होती है. Image: Canva

03

3. पिपरमिंट-पिपरमिंट सिर्फ चाय में डालने वाले हर्ब्स नहीं है. पिपरमेंट से आंत की गंदगी भी साफ हो सकती है. हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक पिपरमिंट पाचन शक्ति को मजबूत करने के लिए जाना जाता है. एक अध्ययन में पाया गया कि पिपरमिंट में प्लांट कंपाउड पाया जाता है जो इम्यून सेल्स की सक्रियता को रोकने में मदद करता है. पिरमिंट की चाय पेट के लिए फायदेमंद हो सकती है. Image: Canva

04

4. लेमन बाम टी-लेमन बाम एक पौधा होता है. यह पुदीने के पत्ते की तरह होता है. इसका फ्लेवर सुगंधित होता है. इसकी पत्तियों को तोड़कर चाय बनाई जाती है. इसे आप पुदीने के साथ भी मिलाकर चाय बना सकते हैं. इस हर्ब्स में आइबेरोगास्ट का कंपाउड पाया जाता है जो डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत करता है.Image: Canva

05

5. वर्मवूड की चाय-वर्मवूड एक जंगली पौधा है जिसे पहचानना थोड़ा मुश्किल है लेकिन बड़े-बुजुर्ग इस पौधे को आसानी से पहचान सकते हैं. इसे अफसंतीन भी कहा जाता है. वर्मवूड की चाय पीने से पेट में डाइजेस्टिव जूस रिलीज होता है जिससे गैस और ब्लॉटिंग की समस्या दूर होती है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें