Aaj Ka Rashifal: मकर राशि वाले वाणी पर संयम रखें, कुंभ, मीन राशि वाली महिलाओं का दांपत्यजीवन सुखमय रहेगा

मकर राशिफल (Makar Rashifal, 12 june 2023)

आज आप का शारीरिक स्वास्थ्य और मनोदशा अच्छी नहीं होगी. परिवार में झगड़े के वातावरण से खिन्नता होगी. शरीर में ताजगी और स्फूर्ति का अभाव होगा. रिश्तेदारों से मनमुटाव हो सकता है. छाती में दर्द या कोई विकार हो सकता है. चैन की नींद नहीं आएगी. मानहानि की आशंका बनी रहेगी. वाणी पर संयम रखें. विपरित परिस्थिति बनी रहेगी.

कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 12 june 2023)

आज आप मानसिक रूप से अपने आपको बहुत हल्का महसूस करेंगे. मन में छाए हुए चिंता के बादल दूर हो जाने से उत्साह में वृद्धि होगी. घर में भाई-बहनों के साथ मिलकर कोई नया काम करेंगे. उनके साथ दिन आनंदपूर्वक गुजरेगा. मित्रों एवं स्वजनों से मुलाकात होगी. छोटे प्रवास का आयोजन भी हो सकता है. भाग्यवृद्धि होगी और विरोधियों के समक्ष विजय मिल सकती है.

मीन राशिफल (Meen Rashifal, 12 june 2023)

आनंद-उत्साह और तन-मन की प्रसन्नता आपमें चेतना और स्फूर्ति का संचार करेंगे. नए कार्य हाथ में लेंगे, तो उसमें सफलता मिलेगी. धार्मिक मांगलिक प्रसंगों में जाएंगे. मन में कोई निर्णय लेते समय दुविधा की स्थिति रहेगी. परिवार के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे. प्रवास होगा. महिलाओं का दांपत्यजीवन आनंदमय और सुखमय बना रहेगा.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया