आज का राशिफल: तुला राशि वाले कार्य में सफल होंगे, वृश्चिक, धनु राशि वाली महिलाओं को मायके से गुड न्यूज मिलेगी


तुला राशिफल (Tula Rashifal, 12 june 2023)

घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा. सुखदायक घटनाएं घटेंगी. कार्य में यश और सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य बना रहेगा. आवश्यक काम के पीछे धन खर्च होगा. नौकरी में सिद्धि औऱ सफलता मिलेगी. ननिहाल पक्ष की तरफ से कोई समाचार मिलेगा. आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी. सहकर्मियों और अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा.

वृश्चिक राशिफल (Vrishchika Rashifal, 12 june 2023)

आप के गृहस्थ जीवन में शांति एवं आनंद का वातावरण होगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है. दफ्तर में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा. मित्रों से मुलाकात होगी और महिलाओं को मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे. धन लाभ होगा. रुके हुए काम पूरे होंगे.

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 12 june 2023)

आज आप यात्रा प्रवास टालें, क्योंकि पेट संबंधी बीमारी और समस्या हो सकती है. संतान के स्वास्थ्य और पढ़ाई की चिंता बनी रहेगी. किसी काम में सफलता नहीं मिलने से मन व्याकुल रहेगा. क्रोध की भावना पर संयम रखें. साहित्य एवं कला के प्रति आज आपकी रुचि रहेगी. काल्पनिक दुनिया में आप सैर करेंगे. दोस्तों के साथ समय अच्छा गुजरेगा. तार्किक एवं बौद्धिक चर्चा से दूर रहें.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया