मूंगफली का छिलका नहीं हटता आसानी से, शेफ रणबीर बरार का ये 1 सिंपल ट्रिक आएगा काम, यकीन नहीं तो ट्राई करके देखें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

मूंगफली का छिलका कई बार मुंह, गले में चिपक जाता है.
आप आसानी से मूंगफली को रोस्ट करके इसके छिलके उतार सकते हैं.

Tips to remove peanut skin: मूंगफली का सेवन किसी भी मौसम में आप कर सकते हैं. हालांकि, सर्दियों में लोग इसका सेवन ज्यादा करते हैं. ये छोटे-छोटे दाने स्वास्थ्य के लिए बहुत हेल्दी होते हैं. मूंगफली का इस्तेमाल कई चीजों को बनाने में किया जाता है, जैसे पोहा, साबुदाना खिचड़ी आदि. कुछ लोग मूंगफली को रोस्ट करके भी खाना पसंद करते हैं तो कुछ इसे कच्चा ही खाते हैं. कई बार इसके छिलके मुंह में खाते समय चिपक जाते हैं. कुछ लोगों को छिलकों के साथ मूंगफली खाना पसंद नहीं होता. परेशानी तब आती है, जब मूंगफली की कोई रेसिपी बनानी हो और इसके पतले छिलके जल्दी ना निकलें. परेशान होने की जरूरत नहीं, क्योंकि शेफ रणवीर बरार ने इन छिलकों को मिनटों में निकालने की जबरदस्त ट्रिक बताई है. शेफ रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंड पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे मूंगफली के छिलके निकालने का एक आसान ट्रिक बता रहे हैं.

मूंगफली के छिलके निकाले का आसान तरीका
कच्ची मूंगफली हो या फिर रोस्ट की हुई, इसके छिलके कुछ लोग हटाकर ही खाना पसंद करते हैं. रणवीर बरार का ये ट्रिक आप भी कर सकते हैं ट्राई. सबसे पहले आप मूंगफली को कड़ाही में डालकर हल्का भून लें. अब एक कपड़ा लें. इस कपड़े में मूंगफली को डालकर कपड़ों को चारों-तरफ से बंद कर लें. एक हाथ से उसे अच्छी तरह से पकड़े रहें और दूसरे हाथ से आप उस पर प्रेशर डालते हुए मसलें. मूंगफली गर्म होंगे तो ज्यादा सही है. यदि छिलके जल्दी नहीं निकल रहे हैं तो आप इसके अंदर थोड़ा सा नमक डाल दें. नमक डालने से फ्रिक्शन बन जाता है. अब आप इसे एक प्लेट में निकाल लें और फूंक मारकर छिलकों को निकाल लें. बालकनी या बाहर जाकर इन छिलकों को फूंक मारें. ऐसा नहीं करेंगे तो छिलके सारे किचन में फैल जाएंगे.

Tags: Lifestyle, Tips and Tricks

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें