
हाइलाइट्स
प्रेम जीवन में कुछ तनाव के बावजूद प्यार की स्थिति बनी रहेगी.
कुछ दोस्तों या भाइयों का सहयोग मिलेगा और बिजनेस तेज गति से आगे बढ़ेगा.
Saptahik Rashifal June 2023: नौकरीपेशा मेष महिला जातकों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा. कोई नया वाहन खरीदने में सफलता मिलेगी. जमीन-जायदाद से जुड़े मामले भी हल होंगे और उनसे आपको लाभ होगा. कोई नया असाइनमेंट सौंपा जा सकता है. वृष राशि के विवाहितों को अपने गृहस्थ जीवन में कुछ तकरार महसूस होगी. मिथुन राशिवालों की संतान प्राप्ति की इच्छा भी पूरी हो सकती है. पढ़ें मेष, वृष
और मिथुन का साप्ताहिक राशिफल.
मेष साप्ताहिक राशिफल 2023 जून
यह सप्ताह आपके लिए सफलतादायक रहेगा. विवाहितों को अपने गृहस्थ जीवन में चले आ रहे तनाव से आप काफी हद तक राहत महसूस होगी. वे अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की प्लानिंग करेंगे. उनके साथ शॉपिंग पर भी जाएंगे, जिससे दांपत्य जीवन में थोड़ी सी रौनक लौटने लगेगी. प्रेम जीवन में कुछ तनाव के बावजूद प्यार की स्थिति बनी रहेगी. आप एक दूसरे के साथ अपनी गलतफहमी दूर करने की कोशिश करेंगे. नौकरीपेशा महिलाओं के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा. कोई नया वाहन खरीदने में सफलता मिलेगी. जमीन-जायदाद से जुड़े मामले भी हल होंगे और उनसे आपको लाभ होगा.
आपके काम में बढ़ोतरी होगी. कोई नया असाइनमेंट आपको सौंपा जा सकता है, जबकि बिजनेस कर रहे लोगों को अपने काम में मुनाफा होगा. कुछ दोस्तों या भाइयों का सहयोग मिलेगा और बिजनेस तेज गति से आगे बढ़ेगा. विद्यार्थियों की बात करें तो अभी उन्हें पढ़ाई में मेहनत के साथ ही कुशलता पर ध्यान देना होगा. अभी उन्हें विषयवार अध्ययन की तैयारी करनी होगी. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपकी सेहत अच्छी रहेगी. किसी तरह की कोई समस्या भी नजर नहीं आती. यात्रा के लिए सप्ताह की शुरुआत और अंतिम दिन अच्छे रहेंगे.
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 2023 जून
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है. हालांकि, विवाहितों को अपने गृहस्थ जीवन में कुछ तकरार महसूस होगी. आप और आपके जीवनसाथी के बीच संघर्ष हो सकता है, जबकि लव लाइफ बिता रहे लोगों के लिए यह सप्ताह काफी बेहतर रहेगा. आपका प्रिय आप पर अपनी जान लुटाएगा और आप भी उनके लिए दौड़े चले आएंगे. अभी खर्चों में तेजी बनी रहेगी, लेकिन फिर भी इनकम बेहतर होने से आपको ज्यादा
परेशानी महसूस नहीं होगी. मानसिक तनाव में कमी आएगी. काम को और भी अच्छी तरह और मजबूती के साथ करना पसंद करेंगे. इससे आप अपने कार्य क्षेत्र में बेहतर सफलता की उम्मीद कर सकते हैं.
बिजनेस करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा. आपको काफी ज्यादा प्रयास करने होंगे. आप अपनी कार्यकुशलता और अपनी बुद्धिमानी के दम पर कुछ नए अवसर बना पाएंगे. विद्यार्थियों की बात करें तो अभी उन्हें पढ़ाई में अच्छे मार्क्स मिलेंगे और आपकी मेहनत सफल होगी. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपकी सेहत अच्छी रहेगी. किसी बड़ी शारीरिक समस्या की संभावना भी नजर नहीं आती. यात्रा के लिए सप्ताह का मध्य सबसे अच्छा रहेगा.
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 2023 जून
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है. इस सप्ताह आपका दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और आपको खुशी मिलेगी. संतान प्राप्ति की इच्छा भी पूरी हो सकती है. लव लाइफ के लिए भी सप्ताह अनुकूल रहेगा. अभी आप एक-दूसरे को समझने में सफल रहेंगे और कुछ समस्याओं से मुक्ति भी मिलेगी. सप्ताह की शुरुआत मे आप किसी यात्रा पर होंगे. अपने फ्रेंड्स के साथ गपशप लड़ाने का मौका मिलेगा, जिससे मन खुश नजर आएगा. अभी आप पुरानी चिंताओं से बाहर निकलेंगे. पारिवारिक माहौल भी संतोषजनक होगा. हालांकि, गलत समय पर गलत बात करने से आपका किसी से झगड़ा हो सकता है. इसका आपको ध्यान रखना होगा. अभी आपके कुछ खर्चे हो सकते हैं.
इनकम टैक्स का नोटिस भी आ सकता है, इसलिए समय पर कर चुका दें. नौकरीपेशा लोगों को अभी काफी मेहनत करनी पड़ेगी. आपका अनुभव ही आपका मार्गदर्शक बनेगा. बिजनेस कर रहे लोगों को अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए किसी व्यक्ति की जरूरत पड़ सकती है. विद्यार्थियों की बात करें तो अभी उन्हें पढ़ाई में मजा आएगा. वे मन लगाकर पढ़ाई करेंगे और उन्हें इसके बेहतर परिणाम भी मिलेंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है. कोई छोटी-मोटी समस्या भी हो तो उसका ध्यान रखें और उसका उपचार कराएं. यात्रा के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी.
.
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 09:00 IST









