
हाइलाइट्स
भृंगराज ऑयल की मदद से आप बालों को स्ट्रॉन्ग और बाउंसी बना सकते हैं.
तिल का तेल बालों को सिल्की, शाइनी बनाने में मदद करता है.
Oil For Best Hair Care: बालों को देखभाल के लिए लोग तरह-तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स यूज करते हैं. लेकिन इसके बावजूद भी लोगों को वो रिजल्ट्स नहीं मिल पाते हैं जिसके लिए वो ये सारी कोशिशें करते हैं. ऐसे में कुछ हेयर ऑयल (Hair oil) आपके काफी काम आ सकते हैं. जो बालों की ग्रोथ बढ़ाने के साथ ही इनको सिल्की, शाइनी, लम्बा और घना बनाने में मदद कर सकते हैं.
बालों की देखभाल के लिए बालों में तेल लगाना आवश्यक होता है. ऐसे में जरूरी है कि ऐसे हेयर ऑयल का चुनाव किया जाये जो आपके लिए एक नहीं बल्कि कई तरीकों से फायदेमंद हो. साथ ही बालों से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाने में भी मदद करें. तो आइये जानते हैं बालों के लिए बेस्ट ऑयल के नाम.
भृंगराज का तेल
भृंगराज ऑयल औषधीय तत्वों से भरपूर होता है और ये बालों की ग्रोथ और मजबूती को बढ़ाने में मदद करता है. भृंगराज तेल को गुनगुना करके स्कैल्प पर मसाज करें और कुछ देर बाद शैंपू कर लें. ये बालों के रूखेपन और डैंड्रफ जैसी दिक्कतों से छुटकारा दिलाने में भी मददगार है.
ये भी पढ़ें: बालों में लगाते हैं प्याज का रस? हेयर केयर में है कितना फायदेमंद, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
बादाम का तेल
ऑमंड ऑयल ओमेगा 3, विटामिन ई और मैग्नीशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है. ये बालों को मजबूत, घना, लम्बा बनाने के लिए काफी कारगर माना जाता है. बादाम के तेल से हफ्ते में कम से कम दो बार सिर की मालिश जरूर करें. साथ ही बालों की जड़ों से सिरे तक भी तेल को अप्लाई करें. इससे ड्राई स्कैल्प और रूसी जैसी परेशानी भी दूर होती है.
ये भी पढ़ें: क्या आप भी करवाने जा रही हैं रीबॉन्डिंग? कभी न करें ये 4 गलतियां, ऐसे करें बालों की खास देखभाल
तिल का तेल
ससमे ऑयल बालों के लिए काफी बेहतर माना जाता है. तिल के तेल में ओमेगा 3, ओमेगा 6 और ओमेगा 9 काफी मात्रा में होता है. जिसके चलते इसके इस्तेमाल से बालों का रूखापन दूर होता है और बाल मजबूत, रेशमी और घने होते हैं. इतना ही नहीं ये बालों के विकास को बढ़ावा देने में भी मददगार है.
जैतून का तेल
ऑलिव ऑयल हेयर केयर में अच्छी भूमिका निभाता है. ये डैमेज हेयर की परेशानी से निजात दिलाता है. साथ ही बालों की ड्राइनेस और फ्रिजीनेस को दूर करने का काम भी करता है. इतना ही नहीं बालों को घना और मजबूत बनाने में भी ये असरदार है. जैतून के तेल में अंडे की सफेदी और शहद मिलाकर इसका इस्तेमाल बालों पर करें और बीस मिनट बाद शैम्पू कर लें. इससे स्पिलिट हेयर की परेशानी से भी राहत मिल सकती है. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
.
Tags: Fashion, Hair Beauty tips, Helthy hair tips, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 07:42 IST









