भारत का बरमूडा ट्रायंगल, जहां से लौटकर आना नामुमक‍िन, बेहद रहस्‍यमयी जगह !

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Shangri La Valley Mystery:बरमूडा ट्रायंगल के बारे में तो हम सबने सुना है. एक ऐसी रहस्‍यमयी जगह जहां सैकड़ों जहाज और विमान लापता हो चुके हैं. यहां समंदर के सीने में सैकड़ों डूबे जहाजों के मलबे हैं. करीब 150 साल से यहां जहाज गोता लगाते रहे हैं और बहुत से लोग डुबकी लगाकर इन जहाजों को देखने के लिए आते हैं. कहा जाता है कि अगर इस जगह के ऊपर से कोई विमान गुजरा तो अपने आप गिर जाता है, और समंदर में समा जाता है. लेकिन क्‍या आपको पता है कि भारत में भी ऐसी ही एक जगह है, जहां से लौटकर आना नामुमक‍िन है.यहां की तस्‍वीरें तक नहीं आ पातीं. विमान यहां से नहीं गुजरते. आइए जानते हैं इस बेहद रहस्‍यमयी जगह के बारे में…

तिब्बत और अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर मौजूद शांगरी ला घाटी ऐसी ही एक जगह है. इसका रहस्‍य आज तक कोई नहीं जान पाया. कहा जाता है कि यह बेहद खतरनाक है और यहां पर अगर कोई गया तो उसका लौटकर आना नामुमक‍िन है. कई लोग इस घाटी को दूसरी दुनिया का भी बताते हैं. तिब्बती साधक भी इसके बारे में कहते रहे हैं. लोककथाओं में इसे बेहद पव‍ित्र माना गया है, लेकिन कोई यहां जाकर इसके बारे में पता करने की कोश‍िश नहीं करता. माना जाता है कि इस जगह पर जाकर वस्तु या व्यक्ति का अस्तित्व दुनिया से गायब हो जाता है.

ऊपर से हवाई जहाज भी नहीं गुजरता
जाने माने तंत्र साहित्य लेखक अरुण कुमार शर्मा ने भी अपनी किताब ‘तिब्बत की वह रहस्यमय घाटी’ में इस जगह का विस्तार से जिक्र किया है. लिखा है, यह ऐसी जगह है कि अगर कोई शख्स यहां गलती से भी चला जाए तो वापस लौटना उसके लिए नामुमकिन है. कहा जाता है कि इस घाटी के ऊपर समय रुक जाता है, जिसकी वजह से इसके ऊपर से हवाई जहाज भी नहीं गुजरता है. तिब्बती विद्वान युत्सुंग के मुताबिक, इस घाटी का संबंध अंतरिक्ष के किसी और लोक से है. युत्सुंग खुद के वहां जाने का दावा करते हैं. उनके मुताबिक, वहां ना सूर्य का प्रकाश मिला और ना ही चांद की चांदनी. चारों ओर एक दुधिया प्रकाश फैला हुआ नजर आया. साथ ही एक खास तरह की खामोशी थी.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें