
हाइलाइट्स
माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के दौरान एक शेरपा बर्फ की गहरी दरार में गिर गया था.
शेरपा को एक कुशल पर्वतारोही ने बचाया.
बड़ी बात यह है कि शेरपा चमत्कारिक रूप से बच गया.
नई दिल्ली: कई पर्वतारोही विशेषज्ञता, तकनीक और व्यावसायिक रूप से निर्देशित अभियानों द्वारा आपूर्ति की गई पर्याप्त बुनियादी सुविधाओं की बदौलत माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) पर चढ़ने में सफल होते हैं. हालांकि, प्रतिकूल परिस्थितियों में शेरपा (Sherpa) जैसे अनुभवी पर्वतारोहियों के लिए भी यह स्थान अक्सर घातक हो जाते हैं. हाल ही में ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के दौरान एक गहरी दरार में गिरने के बाद एक शेरपा को बचाते हुए दिखाया गया है.
NDTV के अनुसार एक कुशल पर्वतारोही और बचावकर्ता, गेसमैन तमांग ने एक बयान के साथ वीडियो पोस्ट किया. इसमें शेरपाओं के योगदान का विवरण है और इन चुनौतीपूर्ण हाइलैंड्स की कम ज्ञात बहादुरी की कहानियों की हमारी अज्ञानता पर ध्यान आकर्षित करता है. तमांग द्वारा शेयर किए गए वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने अभी तक देखा है.
During every climbing season on Mount Everest, many brave rescues take place. The media tends to focus and highlight the rescues involving clients and foreign climbers, but there are lesser-known stories, such as this one, where a sherpa’s life is saved.
We successfully rescued… pic.twitter.com/6uwfp8ApJ5
— Gesman Tamang (@GesmanTamang) June 8, 2023
.
Tags: Mount Everest, Rescue operation, Viral video
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 06:31 IST









