जिस प्यार के लिए पीक पर छोड़ दिया करियर, उसी ने तोड़ दिया दिल, सुपरहिट हीरोइन ने 35 साल बाद पति को कर दिया माफ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. ‘हम तो तेरे आशिक हैं सदियों पुराने’ ये गाना 40 साल बाद भी जब लोगों के कानों में पड़ता है तो मन मस्त हो जाता है. इस गाने में सुपरस्टार जीतेंद्र के साथ अपनी अदाओं का जलवा बिखेरने वाली बेहद खूबसूरत हीरोइन बबीता उस समय लाखों दिलों की रानी बन गईं थीं. अपनी तीसरी ही फिल्म में एक्ट्रेस बबीता ने स्टार का तमगा हासिल कर लिया था. बबीता आगे चलकर बॉलीवुड के सबसे सफल फिल्मी परिवार कपूर खानदान की बहू बनीं.

इतना ही नहीं बबीता कपूर ने अपनी दोनों बेटियों को भी बॉलीवुड के लिए तैयार किया और उन्हें सफल होने का रास्ता दिखाया. बबीता कपूर की दोनों बेटियां करीना और करिश्मा कपूर सुपरस्टार हैं. बबीता कपूर जितनी खूबसूरत और जहीन एक्ट्रेस रही हैं उतना ही किस्मत ने उन्हें धोखा दिया है. अपने करियर के पीक पर जिस प्यार के लिए बबीता ने फिल्मों को अलविदा कहा, उसी प्यार ने बबीता का दिल तोड़ दिया. शादी के बाद करीब 35 साल तक पति से दूर रहीं बबीता ने उम्र के आखिरी पड़ाव पर अपने पति को माफ कर दिया और दोनों फिर से साथ रहने लगे.

पहली फिल्म से ही स्टार बन गईं थीं बबीता कपूर
बला की खूबसूरत और अपने दौर में सबसे जुदा अंदाज की मालिकिन बबीता का जन्म 20 अप्रैल 947 को मुंबई के सिंधी परिवार में हुआ था. बबीता शिवदासानी के पिता हरि शिवदासानी भी फिल्मों में काम करते थे और करेक्टर आर्टिस्ट हुआ करते थे. बबीता की चचेरी बहन साधना शिवदासानी भी एक एक्ट्रेस थीं. अपनी बहन की तरह फिल्मों में आने का सपना देखने वाली बबीता ने साल 1967 में राज फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी.

हालांकि इससे पहले फिल्म दस लाख में भी बबीता नजर आ चुकी थीं. बतौर हीरोइन पहली फिल्म राज भले ही हिट नहीं हुई लेकिन बबीता की एक्टिंग ने लोगों के दिलों पर छाप छोड़ी. इसके बाद 1967 में जीतेंद्र साथ बबीता की फिल्म फर्ज रिलीज हुई. ये फिल्म उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई. इस फिल्म में बबीता और जीतेंद्र की जोड़ी हिट रही और बबीता स्टार बन गईं. इसके बाद बबीता ने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं.

प्यार के लिए छोड़ दिया करियर और टूट गया दिल
बबीता ने अपने करियर में 24 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. महज 6 साल के करियर में बबीता ने 19 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और खूब नाम कमाया. लेकिन 70 के दशक में बबीता की मुलाकात बॉलीवुड के सुपरस्टार राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर से हुई. दोनों के बीच प्यार हुआ और 6 नवंबर 1971 को शादी कर ली.

शादी के 4 साल बाद करिश्मा कपूर का जन्म हुआ. कुछ साल बाद 1980 को बबीता और रणधीर के घर करीना कपूर ने जन्म लिया. करीना के जन्म के बाद से बबीता और रणधीर के रिश्ते में दरार आ गई और दोनों ने अलग होने का फैसला लिया. बबीता रणधीर का घर छोड़कर चलीं गईं. हालांकि बबीता ने रणधीर को तलाक नहीं दिया. तकरार के 35 साल बाद रणधीर और बबीता एक हो गए और पति को माफ करते हुए बबीता उनके साथ रहने लगीं. आज बबीता अपने पति रणधीर के साथ मुंबई में रहती हैं.

Tags: Kareena kapoor, Karishma Kapoor, Randhir kapoor

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें