
डॉक्टर भगवान की तरह होते हैं. उनके आसरे इंसान ही नहीं जानवर भी रहते हैं. कई बार लोगों को नया जीवन डॉक्टरों की बदौलत मिल जाता है. हाल ही में एक वीडियो वायरल (Baby get prosthetic legs) हो रहा है जिसमें एक छोटी बच्ची को नया पैर मिलने के बाद वो दौड़-भाग करने लगती है. उसकी खुशी और मुस्कान देखकर आप भावुक हो जाएंगे.
इंस्टाग्राम अकाउंट @goodnews_movement पर सकारात्मक वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में इस अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एक डॉक्टर छोटी बच्ची को नया पैर दे रहा है. बच्ची विकलांग (Physically disabled baby new leg) है और उसका पैर नहीं है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि ये पल बेहद खूबसूरत है जब बच्ची को उसका प्रॉस्थेटिक का नया पैर दिया गया.
.
Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 06:00 IST









