Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ेगी गर्मी, मानसून आगे बढ़ा, 25 राज्यों में होगी बारिश, इन जगहों पर चलेगी लू

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. दिल्ली-NCR में आज गर्मी का सितम देखने को मिलेगा और भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department-IMD) के मुताबिक अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. दिल्ली में आज दिन के समय तेज हवाएं चलने की उम्मीद है. 10 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था. आईएमडी के मुताबिक पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (Cyclone Biparjoy) 6 किमी. प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर की ओर बढ़ रहा है. अगले 12 घंटों के दौरान इसके और गंभीर रूप लेने की संभावना है. बिपरजॉय के 15 जून की शाम के आसपास पाकिस्तान तट के पास पहुंचने की संभावना है.

आईएमडी के मुताबिक मानसून (Monsoon) के अब कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए काफी अनुकूल परिस्थितियां मौजूद हैं. आईएमडी ने कहा कि 11 जून को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तटीय कर्नाटक, केरल, माहे और लक्षद्वीप में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश (Rain) होने की संभावना है. इसके साथ ही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गुजरात राज्य, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में बिजली-आंधी और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.

आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड में कुछ जगहों पर गरज और बिजली के साथ ओले गिरने की संभावना है. इसके अलावा आज बिहार, ओडिशा, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में लू (Heat Wave) चलने की संभावना है.

Tags: Monsoon, Monsoon news, Weather forecast, Weather in North India, Weather updates

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें