
सोनीपत. ओलंपियन बजरंग पूनिया ने कहा है कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में बयान बदलने वाली नाबालिग लड़की के पिता ने कहा था कि वह ‘काफी दबाव में’ थे और इसी वजह से पूरा परिवार ‘डिप्रेशन में’ था. एएनआई के साथ एक साक्षात्कार में बजरंग पूनिया, जो डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ पहलवानों के विरोध का एक प्रमुख चेहरा रहे हैं, ने शनिवार को कहा, ‘यदि कोई व्यक्ति दबाव में है, तो उसे कुछ भी कहने के लिए मजबूर किया जा सकता है’.
Author: Up Head Line
Views: 27









