
रिपोर्ट- राजीव रंजन विमल
जहानाबाद. बिहार में शराबबंदी के लगभग 7 साल हो चुके हैं. उत्पाद कानून में इस बीच कई बार बदलाव भी किए गए. सरकार की कोशिश यह है कि बिहार में शराबबंदी को पूरी तरह लागू किया जाए. इसको लेकर जिला पुलिस के साथ ही उत्पाद विभाग की टीम भी लगातार छापेमारी अभियान चलाती है. शनिवार की सुबह उत्पाद विभाग की टीम जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड के पलेया गांव छापेमारी करने पहुंची थी, जहां 4 नबंर वार्ड में उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा अवैध देशी शराब के धंधे वालों के खिलाफ छापेमारी की जा रही थी.
उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा घंटों छापेमारी की गई. ग्रामीणों का कहना है कि जब शराब नहीं मिली तो गुस्सा होकर उत्पाद विभाग के दारोगा ने लोगों की जमकर पिटाई कर दी, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए. लोगों को काबू करने के लिए बाद में हवाई फायरिंग करने की बात सामने आ रही है. हालांकि उत्पाद अधीक्षक ने गोली चलने की बात से इनकर किया है. उत्पाद अधीक्षक की मानें तो ग्रामीणों के द्वारा हमले में दो जवानों को चोट आई है. गांव के महादलितों के द्वारा बताया जा रहा है के उत्पाद विभाग की टीम अक्सर आकर जोर जबर्दस्ती करती है.
इस घटना से गुस्साए महादलितों नें NH- 83 पटना- गया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. जिले में उत्पाद विभाग की टीम पर हमले किए कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले घोसी प्रखंड क्षेत्र के दो गांवों में छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमला हो चुका है.
.
Tags: Bihar News, Jehanabad news
FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 15:24 IST








