
अदा शर्मा (Adah Sharma) का नाम इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहा है, वजह है द केरल स्टोरी (The Kerala Story) में उनका अभिनय और दमदार किरदार. देशभर में इस फिल्म पर लंबे वक्त से बहस जारी है और इसे लेकर मिली- जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. जहां एक तबका फिल्म की कहानी को पसंद कर रहा है और उसे सराह रहा है जबकि वहीं कई बड़ी- बड़ी हस्तियां इसका विरोध कर रही हैं. जैसे कमल हासन, नसीरुद्दीन शाह, टोविनो थॉमस ने फिल्म की कहानी को फेक करार दिया और इसके आंकड़ों पर भी सवाल किए हैं. हालांकि, अदा शर्मा की अदाएगी की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं जबकि इससे पहले उन्हें इतना फेम कभी नहीं मिला. लेकिन क्या आप जानते हैं वे अपने अंदर ढेर सारी खूबियां रखती हैं, जैसे वे सिंगर हैं और एथलीट हैं. वे कई तरह के कठिन योगासन भी करती हैं. इन सब के अलावा अभिनेत्री तमाम तरह के जानवरों की आवाज भी निकाल लेती हैं.
.
Tags: Adah Sharma, Kerala, South Actress, South cinema, South cinema News
FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 14:09 IST









