बच्चों को यहां सिखा सकते हैं एक्सपर्ट की देखरेख में स्विमिंग, महिलाओं के लिए अलग टाइमिंग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शक्ति सिंह / कोटा. कोटा शहर के नयापुरा इलाके में स्थित स्विमिंग पूल में बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां लगने के बाद अधिकतर परिजन अपने बच्चों को तैराकी सिखाने के लिए लेकर आते हैं. यहां मौजूद स्विमिंग के एक्सपर्ट आने वाले हर बच्चे को स्विमिंग के हर एक गुर सिखाते हैं. यहां 8 से 10 दिन में बच्चा तैरना सीख जाता है. स्विमिंग पूल के इंचार्ज महावीर सामरिया ने बताया कि अगर आपको तैरना पसंद है, या फिर आप तैरने का प्रशिक्षण लेना चाहते हैं आप अपना पंजीकरण करा सकते हैं. गर्मी में यहां युवाओं को तैरने का प्रशिक्षण दिया जाता है.

महिलाओं कि लिए अलग से होती है शिफ्ट

नयापुरा में स्थापित स्विमिंग पूल तैराकी के शौकीनों के लिए चालू है. तैराकी का शौक रखने वाला कोई भी व्यक्ति यहां आकर अपना पंजीकरण करा सकता है. सुबह 6 बजे से स्विमिंग पूल तैराकी के लिए खुल जाता है. यहां सुबह 6 से 10 बजे तक चार शिफ्ट चलती है. जिनमें तीन शिफ्ट सामान्य होती है. जिसमें बच्चे और बड़े होते हैं एक शिफ्ट महिलाओं के लिए होती है. दिन में यहां साफ-सफाई का काम चलता है. शाम को फिर 4 बजे से 8 बजे तक स्विमिंग पूल प्रशिक्षण लेने आने वाले बच्चों, बड़ों और महिलाओं के लिए खुल जाता है.

यहां के एक्सपर्ट खेल चुके नेशनल लेवल

महावीर सामरिया ने बताया कि कई ऐसे बच्चे हैं जो स्विमिंग की प्रैक्टिस के लिए आते हैं. वह स्टेट और नेशनल लेवल पर खेलते हैं. अगर कोई बच्चा और बड़ा प्रशिक्षण लेने आए तो उनके लिए मंथली चार्ज छोटे बच्चे 5 साल से 12 साल तक 300 रुपए महीना और 12 साल से ऊपर के लोगों के लिए 750 रुपए महीना देना होता है. स्विमिंग पूल में आठ कोच मौजूद है. जो यहां आने वाले सभी बच्चों और बड़ों का ध्यान रखते हैं. उन्हें स्विमिंग की ट्रेनिंग देते हैं कोटा का यूआईटी के स्विमिंग की अधिकतम गहराई 16 फीट है. किसी भी तरह की दुर्घटना ना हो उसके लिए यहां कार्यरत लोग पूरी तरह से देखभाल करते हैं. यहां के एक्सपर्ट से स्विमिंग सीखे हुए कई खिलाड़ी नेशनल लेवल खेल चुके हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 13:33 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें