Sonipat News : गन्नौर में बनेगी एशिया की सबसे बड़ी मंडी, चुनावी माहौल में मनोहर लाल खट्टर रखेंगे11 जून को आधारशिला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नितिन आंतिल/सोनपीत. सोनीपत के गन्नौर में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर स्थित अंतरराष्ट्रीय फल एवं फूल सब्जी बागवानी मार्केट गन्नौर वासियों के साथ जिला वासियों के लिए सपना बनी हुई है. इसकी शुरुआत 2014 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की थी. लेकिन उसके बाद सिर्फ चुनावी मौसम में ही इसकी याद आती है. पिछले 9 साल से बीजेपी-जेजेपी सत्ता में है लेकिन अभी तक मंडी का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है. अब एक बार फिर आस जताई जा रही है कि मंडी का निर्माण कार्य पूरा होगा. आने वाली 11 जून को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मंडी की आधारशिला रखेंगे. 537 एकड़ में अंतरराष्ट्रीय फल, फूल एवं बागवानी मार्केट का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा.

इसके निर्माण पर 2595 करोड़ रुपये खर्च होंगे. फ्रांस की रू‌गिस होलसेल मार्केट की तर्ज़ पर इस बागवानी मार्केट को विकसित करने के लिए हैदराबाद की नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी को टेंडर आवंटित कर दिया गया है. यह मार्केट एशिया की सबसे बड़ी मार्केट होगी. हरियाणा इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से मार्केट का निर्माण दो साल में पूरा कराया जाएगा. इसके बाद मार्केट में रौनक लगनी शुरु हो जाएगी. यहां पर देशभर के 14 राज्यों से माल पहुंचेगा.

2595 करोड़ है योजना का बजट
गन्नौर में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के साथ 537 एकड़ में एशिया की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय फल, फूल एवं बागवानी मार्केट का निर्माण होगा. मार्केट परिसर में पानी निकासी के लिए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), कूड़ा प्रबंधन के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट (एसडब्ल्यूएमपी) व पेयजल की सुविधा के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) बनाए जाएंगे. साथ ही मार्केट परिसर में 17 शेड बनाए जाएंगे व वाहनों के लिए पार्किंग व वर्कशॉप बनाई जाएगी. बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पांच बिजली घर बनाए जाएंगे. इस पर 2595 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. मार्केट को विकसित करने के लिए जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा.

आपके शहर से (सोनीपत)

वाहनों की मरम्मत के लिए वर्कशॉप का होगा निर्माण
बागवानी मार्केट में 17 बड़े शेड बनाए जाएंगे. इनमें पूरी तरह वातानुकूलित फूल मार्केट व फिश मार्केट बनाई जाएगी. इसके अलावा सेब का शेड, प्याज का शेड, टमाटर, आलू समेत डेयरी उत्पाद, फूल, फल व सब्जियों की मार्केट, किसान बाज़ार के लिए अलग शेड की व्यवस्था होगी. यहां पर विभिन्न राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग भी बनाई जाएगी. साथ ही वाहनों की मरम्मत के लिए वर्कशॉप भी बनाई जाएगी.

10 एकड़ में बनेगी सरकारी कॉलोनी
अंतरराष्ट्रीय बागवानी मार्केट में काम करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए अलग से 10 एकड़ में सरकारी कॉलोनी बसाई जाएगी. अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आवास की सुविधा उपलब्ध होगी.इनमें अधिकारियों के लिए बड़े क्वार्टर व कर्मचारियों के लिए अलग से क्वार्टरों का निर्माण किया जाएगा।

पुलिस स्टेशन व अग्निशमन भवन का होगा निर्माण
बागवानी मार्केट में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस स्टेशन भवन का निर्माण जाएगा. साथ ही अग्निशमन सेवाओं से संबंधित अग्निशमन कार्यालय भी बनाया जाएगा. बिजली आपूर्ति के लिए मार्केट परिसर में पांच बिजली घर बनाए जाएंगे. इसमें 220 केवी का एक बिजली घर और 33-33 केवी के चार बिजलीघर स्थापित किए जाएंगे.

Tags: Haryana news, Local18, Sonipat news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें