बारिश क्या टीम इंडिया को WTC Final में पहुंचाएगी फायदा? दोपहर को बिगड़ेगा मौसम, कल भी बारिश के आसार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अभी ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले थोड़ा पीछे है. ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 123 रन बना लिए हैं. उसकी कुल बढ़त 296 रनों की हो गई है. मैच में अभी भी 2 दिन का खेल बाकी है. कंगारू टीम ने पहली पारी में 469 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर के अर्धशतक के दम पर 296 रन बनाने में सफल रही. इंग्लैंड के द ओवल मैदान में यह मुकाबला खेला जा रहा है. यहां अगले 2 दिन बारिश होने की संभावना है. ऐसे में क्या बारिश से टीम इंडिया को फायदा मिलेगा, आइए आपको बताते हैं.

Metoffice के अनुसार, शनिवार दोपहर एक से 3 बजे तक बारिश की संभावना है. इस दौरान तेज आंधी चलने की संभावना है. इससे खेल प्रभावित हो सकता है. इसी तरह रविवार 11 जून को भी दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक बादले छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है. बारिश के चलते यदि पूरे ओवर नहीं डाले जा सके, तो रिजर्व-डे का उपयोग किया जाएगा. 12 जून को आईसीसी की ओर से फाइनल के लिए रिजर्व-डे रखा गया है.

बारिश से तेज गेंदबाजों को फायदा
यदि बारिश होती है या बादल छाए रहते हैं तो इससे तेज गेंदबाजों का फायदा मिलता है. ऑस्ट्रेलिया की बढ़त लगभग 300 रनों की हो गई है. अगर टीम आज ऑलआउट नहीं होती है, तो वह अंतिम सेशन में टीम इंडिया को बल्लेबाजी दे सकती है. ऐसे में उसके 4 तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, स्कॉट बोलैंड और कैमरन ग्रीन भारतीय बल्लेबाजों के लिए खतरा बन सकते हैं. 2021 में भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का रिजल्ट छठे रिजर्व-डे के दिन ही निकला था.

टीम से हुआ बाहर, BCCI ने फिर कॉन्ट्रैक्ट छीना, अचानक एंट्री और अब WTC Final में कंगारुओं से लड़ता रहा

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों को भारत की पहली पारी में 9 विकेट मिले थे. कप्तान पैट कमिंस ने जहां सबसे अधिक 3 विकेट झटके थे तो मिचेल स्टार्क, कैमरन ग्रीन और स्कॉट बोलैंड को 2-2 विकेट मिला. एक विकेट ऑफ स्पिनर नाथन लायन ने लिया.

Tags: India vs Australia, Team india, WTC Final

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें