वेस्टइंडीज को मिला ‘नया ब्रायन लारा’, पहले मैच में ही मचाई तबाही, पंड्या की कर ली बराबरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

वेस्टइंडीज को मिला नया ब्रायन लारा
युवा खिलाड़ी में दिखी झलक

नई दिल्ली. वेस्टइंडीज और यूएई के बीच 3 वनडे की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला शारजाह में खेला गया. इस मुकाबले को वेस्टइंडीज ने 4 विकेट से जीता. इसके साथ ही तीन वनडे की सीरीज में कैरेबियाई टीम ने यूएई को क्लीन स्वीप कर लिया. इंडीज के ओपनर जॉन्सन चार्ल्स इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके. लेकिन उनके साथ ओपनिंग करने उतरे एलिक अथानाजे ने इतिहास रचा. उन्होंने अपने पहले ही इंटरनेशनल मैच में फास्टेस्ट फिफ्टी जड़ी. उनकी बल्लेबाजी देख ऐसा लगा कि ब्रायन लारा की दोबारा वेस्टइंडीज टीम में एंट्री हो गई.

एलिक अथानाजे का जन्म वेस्टइंडीज में 1998 में हुआ था. उन्होंने 2018 में अंडर-19 टीम में डेब्यू किया था. वह इस टूर्नामेंट में दूसरे ऐसे बल्लेबाज बने थे, जिसने वेस्टइंडीज के लिए एक टूर्नामेंट में 2 शतक जड़े हो. अथानाजे ने उस अंडर-19 वर्ल्ड कप में कुल 418 रन ठोक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बने थे. आईसीसी ने उन्हें ‘राइजिंग स्टार ऑफ द स्क्वॉड’ के अवॉर्ड से भी नवाजा था.

महंगी कोचिंग छोड़ सस्ते में कराया एडमिशन, क्रिकेट की धुन में छोड़ी पढ़ाई, अब WTC Final में बचाई भारत की लाज

क्रुणाल पंड्या की कर ली बराबरी
एलिक अथानाजे ने इस मुकाबले में 45 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपना पचासा सिर्फ 26 गेंदों में डेब्यू मैच में ही पूरा किया. ऐसा कर उन्होंने भारत के लिए डेब्यू वनडे में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले क्रुणाल पंड्या की बराबरी की. क्रुणाल ने भी पहले वनडे में 26 गेंद में ही फिफ्टी ठोकी थी.

विराट, सचिन या द्रविड़ नहीं! टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में जीते हैं सबसे ज्यादा MoS अवॉर्ड

वेस्टइंडीज को मिला नया ब्रायन लारा?
बता दें कि  एलिक अथानाजे जिस तरह से बल्लेबाजी करते हैं. उनमें ब्रायन लारा की खूबी नजर आती है. उनके शॉट्स का चयन भी लारा के ही जैसा है. खास कर पुल शॉट, वह लारा के ही अंदाज में लगाते हैं. एलिक अथानाजे पूर्व दिग्गज ब्रायन लारा को ही अपना आयडल मानते हैं. अथानाज़े को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले विश्व कप क्वालिफायर की टीम नहीं चुना गया है. लेकिन, जिस तरह की पारी उन्होंने पहले वनडे में खेली, उसने ये उम्मीद जरूर जगा दी कि वेस्टइंडीज को एक उभरता सितारा मिल गया है.

Tags: UAE, West indies, West Indies Cricket Team

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें