Kriti Sanon Reaction On Kiss Controversy: कृति सेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आदिपुरुष’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं. फिल्म में वह साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ लीड रोल में दिखाई देंगी. लेकिन, इस बीच उनके एक वीडियो पर बवाल मचा है, जो तिरुपति मंदिर परिसर का है, जिसमें फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत (Om Raut) कृति को गुड बाय किस देते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो पर मचे बवाल पर अब कृति ने भी रिएक्शन दिया है.
01

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री साउथ सुपरस्टार प्रभास स्टारर बिग बजट फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) में ‘माता सीता’ का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं. ऐसे में एक्ट्रेस फिल्म की पूरी टीम के साथ इसके प्रमोशन में व्यस्त हैं. फिल्म की सफलता के लिए एक्ट्रेस मंदिर में माथा टेकने और भगवान का आशीर्वाद लेने तिरुपति के भगवान वेंकटेश मंदिर भी पहुंची थीं. मंदिर परिसर से कृति और फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर बवाल मचा हुआ है. ऐसे में कृति ने इस पूरे विवाद के बीच एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे विवाद पर एक्ट्रेस का रिएक्शन माना जा रहा है.
02

‘आदिपुरुष’ के डायरेक्टर ओम राउत ने हाल ही में कृति को तिरुपति मंदिर परिसर में गुड बाय Kiss दी. अभिनेत्री आदिपुरुष में माता सीता का किरदार निभा रही हैं. ऐसे में कुछ लोगों को यूं ओम राउत का कृति को गले लगाना और किस करना रास नहीं आया. (फोटो साभारः इंस्टाग्रामः @kritisanon)
03

कृति और ओम राउत का वीडियो सामने आते ही हर तरफ बवाल मच गया. यूजर्स ने अभिनेत्री की क्लास लगाना शुरू कर दिया. कई ने अभिनेत्री और डायरेक्टर के किस वीडियो को लेकर दोनों की आलोचना की. (फोटो साभारः इंस्टाग्रामः @kritisanon)
04

वीडियो पर आम लोगों की प्रतिक्रिया के साथ ही बालाजी मंदिर के पुजारी ने भी रिएक्शन दिया और इसकी आलोचना की. (फोटो साभारः इंस्टाग्रामः @kritisanon)
05

इस बीच अभिनेत्री ने भी एक पोस्ट किया है, जिसे लेकर माना जा रहा है कि ये कृति का किस विवाद पर रिएक्शन है. (फोटो साभारः इंस्टाग्रामः @kritisanon)
06

पोस्ट में एक्ट्रेस ने फैंस को शुक्रिया किया और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अभी भी उनका मन पॉजिटिविटी से भरा है. (फोटो साभारः इंस्टाग्रामः @kritisanon)
07

कृति ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘आप सबका आभार. मेरा दिल पॉजिटिविटी से भरा है. तिरुपति की पवित्र और शक्तिशाली एनर्जी. कल के प्री-रिलीज इवेंट में आप सभी का आदिपुरुष और जानकी के लिए प्यार देखकर अभी भी मुस्कुरा रही हूं.’ (फोटो साभारः इंस्टाग्रामः @kritisanon)
08

कृति सेनन के पोस्ट पर अभिनेत्री के फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं और इवेंट के दौरान दी उनकी स्पीच की भी तारीफ कर रहे हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्रामः @kritisanon)
09

कृति और ओम राउत पर हुए विवाद की बात करें तो बालाजी मंदिर के पुजारी ने अभिनेत्री और डायरेक्टर की निंदा की है. उन्होंने इसे अपमानजनक बताया है. (फोटो साभारः इंस्टाग्रामः @kritisanon)









