
हाइलाइट्स
रहाणे ने पहली पारी में बनाए 89 रन
शार्दुल के साथ जोड़े 109 रन
धोनी ने आईपीएल में रहाणे को दिया मौका
नई दिल्ली. भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व उप कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की तारीफ करते नहीं थक रहे. रहाणे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेजोड़ पारी खेली. उनकी शानदार पारी के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia wtc final) के खिलाफ वापसी की. हालांकि तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर कंगारू टीम ने अपना पलड़ा भारी कर लिया है. स्टंप्स के बाद रहाणे ने अपनी शानदार प्रदर्शन का श्रेय एमएस धोनी को दिया.
अजिंक्य रहाणे ने 89 रन की पारी खेली. उन्होंने शार्दुल ठाकुर (51) के साथ मिलकर 7वें विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी की जिससे भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 296 रन बनाने में सफल रही. पहली पारी में 469 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया ने भारत की पहली पारी को 296 रन पर समेट कर 173 रन की बढ़त कायम करने के बाद दिन का खेल खत्म होने तक अपनी कुल बढ़त 296 रन की कर ली. भारत को मैच में बने रहने के लिए ऑस्ट्रेलिया के बाकी बचे छह विकेट जल्दी चटकाने होंगे और फिर बल्लेबाजों से प्रभावी प्रदर्शन की उम्मीद करनी होगी.
यह भी पढ़ें: WTC Final Day 3 Review: ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत, टीम इंडिया को जीत के लिए चमत्कार की उम्मीद
‘लॉर्ड’ शार्दुल ठाकुर का धमाल, अजिंक्य रहाणे संग ओवल में जमाया रंग, कंगारू गेंदबाजों को खूब छकाया
अजिंक्य रहाणे ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रजेंटेशन सेरेमनी में कहा, ‘ मेरे अच्छे प्रदर्शन का श्रेय धोनी को जाता है. उन्होंने सीएसके के लिए खेलने का मुझे मौका दिया जिससे मेरा आत्मविश्वास वापस आया.’ तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मार्नस लाबुशेन 41 और कैमरून ग्रीन सात रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे. इससे पहले रहाणे ने अपनी 129 गेंद की शानदार पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया.
इससे पहले अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल के दौरान कहा था कि धोनी ने उन्हें टेंशन नहीं लेने की बात करते हुए खुलकर खेलने की आजादी दी थी. तब रहाणे ने बताया था कि माही ने कहा था कि उन्हें टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है. आईपीएल के 16वें सीजन में रहाणे सीएसके टीम की ओर से खेले थे. वह आईपीएल में नए अवतार में नजर आए थे. उन्होंने 300 से ज्यादा रन बनाए.
.
Tags: Ajinkya Rahane, India vs Australia, Ms dhoni, WTC Final
FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 06:00 IST









