Mika Singh B’day: कॉन्ट्रोवर्सी किंग हैं मीका सिंह, करोड़ों की संपत्ति के मालिक, 4 बार विवादों में रही जिंदगी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. मीका सिंह (Mika Singh) बॉलीवुड के जाने माने सिंगर और रैपर हैं जिसने बॉलीवुड को कई शानदार हिट गाने दिए हैं. ‘मौजा ही मौजा’, ‘धन्नो’ जैसे ब्लॉकबस्टर गाने देने वाले मीका का आज यानी 10 जून जन्मदिन है. साल 1977 में पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में जन्मे सिंगर कई सोलो एल्बम भी रिलीज कर चुके हैं और कई रियलिटी शो में अक्सर वह अपनी दमदार आवाज से लोगों को एंटरटेन करते नजर आते हैं. आज मीका सिंह अपनी मेहनत की बदौलत करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं.

मीका सिंह आज किसी परचान के मोहताज नहीं हैं. आज वह बॉलीवुड के सफल सिंगर्स में गिने जाते हैं. अपने अब तक के करियर में उन्होंने कई हिट सॉन्ग देकर सिंगिंग की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. लेकिन इन गानों के साथ उनका नाम विवादों से भी खूब जुड़ा हैं. सालों पहले अपने बर्थडे के मौक पर वह उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया किया था, जिसके बाद उनका नाम सुर्खियों में छा गया था. वो किस्सा लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं.

पापा की लाडली ये बच्ची है बॉलीवुड की सुपरस्टार, कई हिट फिल्मों में कर चुकी काम, आपने पहचाना इन्हें?

किस्सा ‘किस’ का
दरअसल, मीका ने अपनी बर्थडे पार्टी में राखी सावंत को जबरदस्ती किस कर दिया था, जिसे लेकर वह रातोंरात सुर्खियों में छा गए थे. आज भी लोग सिंगर मीका सिंह के उस किस कांड को नहीं भूल पाए हैं. सिंगर को बर्थडे पार्टी में राखी सावंत को जबरन किस करना बहुत भारी पड़ा था. इस वीडियो के सामने आने के बाद काफी बवाल मच गया था सिंगर के खिलाफ केस भी फाइल किया था. विवादों और मीका सिंह तो जैसे पुराना नाता है. वह

डॉक्टर को जड़ा था थप्पड़
मीका सिंह अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर विवादों में रहे हैं. इनमें थप्पड़ कांड भी शामिल हैं. सिंगर के एक इवेंट का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था. एक प्रोग्राम में मीका ने दक्षिण दिल्ली के एक डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया था. इस पर सिंगर ने कहा था कि डॉक्टर उनके साथ बदसलूकी कर रहा था. उनका ये वीडियो भी काफी वायरल हुआ था और मीका एक बार फिर सुर्खियों में छा गए थे.

विवादों से रहा पुराना नाता

सलमान खान के अलावा मीका सिंह भी हिट एंड रन केस में फंस चुके हैं. साल 2014 में रिपोर्ट्स में कहा गया था, सिंगर ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी थी और इसमें पैसेंजर को चोट भी आई थी. इसके चौथी बार वह तब विवादों में फंस गए थे जब मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उनके गालों पर लिपस्टिक के निशान नजर आ रहे. उन्होंने बताया था कि ये बिपाशा बसु ने किस किया था, जिसके बाद वो काफी चर्चा में आ गए थे. हालांकि, बाद में मीका ने खुद बताया था कि ये किस उन्हें कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शो में दादी ने किया था.

करोड़ों की प्रॉपर्टी के हैं मालिक
मीका सिंह दलेर मेहंदी के भाई हैं उनकी पॉपुलैरिटी देश ही विदेशों में भी काफी हैं. वह विदेशों में भी स्टेज शो करते रहते हैं. अपने गाने की बदौलत मीका ने करोड़ों की संपत्ति बना ली है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मीका अपने एक गाने के लिए करीब 15 लाख रुपए से ज्यादा चार्ज करते हैं. फिल्मों में गाने के साथ-साथ मीका के एल्बम भी काफी हिट हुए हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक आलीशान घर और लग्जरी गाड़ियों के शौकीन मीका सिंह की कुल संपत्ति करीब 13 मिलियन डॉलर यानी करीब 96 करोड़ रुपए के करीब है.

बता दें कि मीका सिंह अपने स्वयंवर को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं और उनके इस स्वयंवर में आकांक्षा पुरी विनर बनी थीं. मीका सिंह के लोकप्रिय सॉन्ग की बात करें तो आंख मारे, अंखियों से गोली मारे, चिंता ता ता चिता चिता, गो गो गोविंदा, 440 वॉल्ट जैसे कई गाने हैं, जिन पर लोग थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं.

Tags: Entertainment news., Entertainment Special, Mika singh

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें