कर्क राशि वाले वाणी पर रखें संयम, सिंह और कन्या राशि वाली महिलाओं का दिन होगा खास – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 10 june 2023)

आज के दिन आप पर नकारात्मकता हावी रहेगी. क्रोध की अधिकता रहेगी. स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेगी. अनैतिक काम और चोरी जैसे विचारों पर संयम रखें अन्यथा अनिष्ट हो सकता है. आज वाणी पर संयम रखें. परिजनों के साथ झगड़ा, विवाद होने की आशंका बनी रहेगी. आर्थिक तंगी रहेगी. इस समय आध्यात्मिकता का सहारा लेना उचित होगा.

सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 10 june 2023)

आज का दिन सिंह राशि वाली महिलाओं के लिए बेहद खास हो सकता है. ये अपना समय मनोरंजन तथा घूमने-फिरने, शॉपिंग करने में व्यतीत करेंगी. सांसारिक मामलों के विषय में आपका व्यवहार उदासीन रहेगा. जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है. नए लोगों के साथ की मुलाकात बहुत आनंददायक नहीं रहेगी. व्यापारियों को भागीदारों के साथ धैर्य से काम लेना पड़ेगा. सार्वजनिक जीवन तथा सामाजिक जीवन में कम सफलता मिलेगी.

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 10 june 2023)

परिवार में आनंद एवं उत्साह का वातावरण रहने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और स्वास्थ्य बना रहेगा. बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होने से राहत का अनुभव होगा. काम में सफलता और यश मिलेगा. ऑफिस में सहकर्मी आपकी सहायता करेंगे. व्यापार-धंधे में विरोधियों से नुकसान होने की आशंका है. महिलाओं के लिए आज का दिन सुखद बीतेगा. ननिहाल से शुभ समाचार मिलेंगे.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें