आज का राशिफल, 10 जून 2023: मेष, वृष राशि वालों का दांपत्यजीवन मधुर बना रहेगा, मिथुन राशि वालों की सेहत बिगड़ेगी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 10 june 2023)

आज का दिन आप सामाजिक कार्यों और मित्रों के साथ व्यतीत करेंगे. मित्र मंडली में नए मित्र जुड़ेंगे. मित्रों के पीछे धन खर्च होगा. बुजुर्गों से लाभ होगा और उनका सहयोग मिलेगा. आकस्मिक धन लाभ से मानसिक प्रसन्नता होगी. दूर रहने वाली संतान से शुभ समाचार मिलेगा. प्रवास, पर्यटन का सफलतापूर्वक आयोजन कर सकेंगे.

वृष राशिफल (Vrishabh Rashifal, 10 june 2023)

नौकरी में पदोन्नति के समाचार मिलेंगे. अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. सरकारी निर्णय आपके पक्ष में आने से लाभ होगा. गृहस्थजीवन में सुख-शांति रहेगा. नए कामों का आयोजन हाथ में लेंगे. अधूरे काम पूरे कर सकेंगे. दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी. तंदुरुस्ती बनी रहेगी. धन और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. व्यापारियों को बकाया राशि वसूल करने के लिए अनुकूल दिन है.

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 10 june 2023)

आज आपको थोड़े विरोध का सामना करना पड़ेगा. स्वास्थ्य खराब हो सकता है. इस कारण कोई भी काम करने का उत्साह मंद रहेगा. कार्यस्थल पर भी साथी कर्मचारियों और अधिकारियों का व्यवहार सहयोगात्मक नहीं रहेगा. संतान की चिंता रहेगी. विरोधियों के साथ वाद-विवाद में उतरना अच्छा नहीं है. पिता को लेकर परेशानी उत्पन्न हो सकती है.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें