Gaya News: साइबर फ्रॉड के होते हैं शिकार तो इस नंबर पर करें काॅल, होगी तुरंत कार्रवाई, नंबर भी जारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



कुंदन कुमार/गया. गया तथा मगध क्षेत्र में अब साइबर क्राइम करना अपराधियों के लिए मुश्किल होगा. साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए शुक्रवार को मगध प्रमंडल क्षेत्र के पांचों जिला गया, जहानाबाद, अरवल, नवादा और औरंगाबाद में साइबर थाना की शुरुआत की गई है.

पिछले कुछ वर्षों में साइबर अपराध में वृद्धि हुई है जिसे रोकने के लिए मगध तथा बिहार के सभी जिलों में साइबर थाना की शुरुआत की गई है. साइबर थाना के खुलने से कोई भी व्यक्ति अगर साइबर फ्रॉड के शिकार होते हैं तो वह यहां पर शिकायत कर सकते हैं. तकनीक से भरपूर साइबर थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच बेहतर तरीके से करेगी.

1930 हेल्पलाइन या डायल 0631-2221027 पर करें कॉल
साइबर थाने खुल जाने के बाद जिले में साइबर अपराध से जुड़ी प्राथमिकी सीधे इन थानों में दर्ज की जाएगी. मामले का अनुसंधान भी साइबर थाने के ही पुलिस पदाधिकारी करेंगे. जिले में कोई भी व्यक्ति अगर साइबर फ्रॉड का शिकार होता है तो वह तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दे सकते हैं.

हेल्पलाइन नंबर पर सुचना देते ही पीडित व्यक्ति का कंप्लेन दर्ज हो जाता है. हेल्पलाइन नंबर पर सूचना घर बैठे भी दे सकते हैं. इसके अलावा गया जिले नागरिकों के लिए लैंडलाइन नंबर पर जारी किया गया है. 0631-2221027 पर डायल कर साइबर फ्रॉड से पीड़ित इस पर कॉल कर रिपोर्ट दर्ज करवा सकते हैं.

डीएसपी रैंक के अधिकारी हैं शामिल
बता दें कि गया के गया कॉलेज के समीप साइबर थाना का उद्घाटन मगध क्षेत्र के आईजी क्षत्रनिल सिंह के द्वारा किया गया. जहां डीएसपी स्तर के अधिकारी को लगाया गया है. यह जिले का पहला साइबर थाना है जहां अत्याधुनिक तरीके से साइबर फ्रॉड के मामले का उद्भेदन होगा. इस मौके पर गया एसएसपी आशिष भारती, सिटी एसपी हिमांशु, सिटी डीएसपी पीएन साहू तथा साइबर थाना अध्यक्ष कुमार वैभव मौजूद रहे.

Weather Update : 11 जून से दिखेगा प्री-मानसून का असर, तपती गर्मी से मिलेगी राहत, जानें अपडेट

साइबर थाना स्वतंत्र रूप से करेगा काम
मगध आईजी क्षत्रनिल सिंह ने बताया कि साइबर थाना खुलने से जिले के साइबर अपराधों के अनुसंधान और इससे जुड़े अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी आएगी. उन्होंने कहा कि गया का साइबर थाना स्वतंत्र रूप से काम करेगा.इसे आधुनिक तकनीक से लैश किया जाएगा. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से तरह-तरह की आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर भी साइबर थाना स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अपराध का स्वरूप बदला है.

हर दिन दर्जनों लोग साइबर फ्रॉड के शिकार हो रहे हैं. जागरूकता के अभाव में लोगों को साइबर ठग अधिकतर आर्थिक नुकसान लगा रहे हैं. उन्होंने लोगों से साइबर फ्रॉड को लेकर जागरूक बनने की भी अपील की. इन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि गया जिला मे जनवरी 2023 से अभी तक 28 लाख 16 हजार रुपया फ्रीज किया गया है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें