भोजपुरी सिंगर बाबुल बिहारी की गंदी हरकत, 13 साल की बच्ची से रेप, ऑनलाइन डाली थी आपत्तिजनक तस्वीरें, गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. ‘केकर बाप के डर’, ‘बंसी के साली सपनवा में आती है’ जैसे कई भोजपुरी गानों को अपनी आवाज दे चुके भोजपुरी सिंगर अभिषेक उर्फ बाबुल बिहारी मुश्किलों में फंस गए हैं. बाबुल बिहारी के नाम से फेमस हो चुके भोजपुरी सिंगर को पुलिस ने नाबालिग के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. सिंगर पर बच्ची से रेप के साथ ही उसकी आपत्तिजनक तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का भी आरोप लगा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बाबुल बिहारी पर लगे इन आरोपों के बाद से फैंस हैरान हैं.

भोजपुरी सिंगर अभिषेक उर्फ बाबुल बिहारी पर लगा ये रेप का आरोप दो साल पुराना है. आरोप है कि सिंगर ने दो साल पहले राजीव नगर इलाके में रहने के दौरान एक 13 साल की बच्ची बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गया और वहां बच्ची के साथ उसने दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं, बच्ची की आपत्तिजनक तस्वीरें भी लीं.

वायरल हुईं तस्वीरें, तब खुली पोल
आरोप है कि घटना के बाद नाबालिग ने आरोपी से दूरी बना ली और उसके बारे में किसी को नहीं बताया. लेकिन जब दो साल बाद तस्वीरें जब भोजपुरी सिंगर ने पोस्ट की तो इस काली करतूत का पर्दाफाश हो गया. पीड़िता के परिवार ने जब इन तस्वीरों को जब देखा तो उन्होंने बच्ची से पूछताछ की. तब पीड़िता ने उस घटना के बारे में सारी जानकारी दी.

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
घटना की जानकारी के बाद पीड़ित बच्ची के माता-पिता पुलिस के पास पहुंचे और दो साल पहले की इस घटना को बताते हुए मामला दर्ज कराया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है.

21 साल हैं बाबुल बिहारी
इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. रिपोर्ट्स की मानें तो बाबुल को शहर की एक अदालत में पेश किया गया था, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बता दें कि भोजपुरी सिंगर की उम्र महज 21 साल है. बाबुल बिहारी के YouTube चैनल पर 27,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

Tags: Bhojpuri Singer

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें