
रामकुमार नायक/महासमुंद. देशभर में युवा नए-नए स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं. इनमें सबसे ज्यादा क्रेज चाय की दुकान खोलने का है. छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एक युवक ने चाय की दुकान खोली है, जो इन दिनों सुर्खियों में है. दुकान का नाम है ‘आयुष अमृततुल्य’ है. शहर में यह दुकान खुलने के साथ ही हिट हो गई है. यहां कई फ्लेवर की चाय मिलती है.
वैसे आयुष अमृततुल्य पर 12 प्रकार कर चाय मिलती है, जिसमें चॉकलेट चाय, गुड़ की चाय, मसाला चाय, आयुष चाय जैसे पैरायटी यहां मिलती है. सबसे मशहूर गुड़ की चाय है. इस चाय की बहुत डिमांड है. यहां की नॉर्मल मसालेदार चाय के अलावा आयुष चाय भी जबरदस्त है. आयुष अमृततुल्य शॉप में चाय के अलावा हॉट कॉफी और केसर पिस्ता मिल्क भी मिलता है. यह दुकान रायपुर से महासमुंद रोड़ पर है.
वहीं, अगर आप चाय की चुस्की के साथ दोस्तों के साथ मीटिंग करना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है. यह स्टार्टअप नागपुर का है. महासमुंद के युवक मोहमद मंसूर ने फ्रेंचाइजी लेकर इस दुकान को खोला है. दूर-दूर से लोग यहां आकर चाय की चुस्की लेने लगे हैं. कभी कभी स्थानीय विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर भी चाय की चुस्की लेने पहुंचते हैं. जबकि चाय की चुस्की लेने आए जय चंद्राकर ने बताया कि इस दुकान पर चाय बहुत अच्छी मिलती है. यही नहीं, क्वालिटी और क्वांटिटी सही है, इसलिए हम लोग चाय पीने 3 किलोमीटर दूर से यहीं आते हैं.
शुगर के मरीजों के लिए विशेष चाय
दुकान संचालक मोहमद मंसूर ने बताया कि शुगर के मरीजों के लिए शुगर फ्री चाय भी उपलब्ध है. हमारे यहां गुड़ से भी चाय बनाई जाती है, जो कि शक्कर वाली चाय से स्वाद में थोड़ा अलग है. सबसे ज्यादा भीड़ शाम के वक्त होती है. महासमुंद से रायपुर रोड़ पर शहर से थोड़ा दूर होने की वजह से यह जगह अब लोगों के मिलने जुलने का एक बेहतरीन प्वाइंट बन गया है. मोहमद मंसूर ने बताया कि दुकान पर आयुष चाय, कुल्हड़ चाय, केसर पिस्ता मिल्क, कॉफी, मसाला चाय, गुड़ की चाय, शुगर फ्री चाय, ग्रीन टी, ब्लैक चाय, तुलसी चाय और चॉकलेट चाय मिलती है. वह खर्चा काटकर 40 से 50 हजार रुपये तक प्रति महीने कमा रहे हैं.
.
Tags: Chaiwala, Mahasamund News
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 14:13 IST








