
पीयूष पाठक/ अलवर. मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2023 के तहत अलवर जिले के 893 युवाओं का चयन हुआ. अब 7 जून तक अलवर जिले के सिलेक्टेड कैंडीडेट्स को अपना दस्तावेज सत्यापन कराना होगा. इसके लिए 7 जून तक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में उपस्थित हो सकेंगे.
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक रविकांत ने बताया कि इस योजना में अलवर जिले से क्लैट के लिए तीन, कांस्टेबल के लिए 93, इंजीनियरिंग व मेडिकल के लिए 352, रीट के लिए 155, आरपीएससी सर्बोडिनेट के लिए 156, आरएसएसबी के लिए 111 व यूपीएससी के लिए 23 युवाओं का चयन हुआ.अब चयनित युवाओं को अपने आवेदन में लगाए गए दस्तावेज की मूल प्रति लेकर स्वयं, परिजन के साथ जिला कार्यालय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में सत्यापन के लिए 7 जून तक उपस्थित होना होगा. जिससे उनके दस्तावेज सत्यापन कर आवेदन को संबंधित कोचिंग संस्थान को भेजा जा सकेगा.
क्या है योजना
सीएम अनुप्रति योजना के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रदेश में हर साल छात्रों का चयन किया जाता है. इस बार इसके लिए 30 हजार सीट का लक्ष्य रखा था. इसमें कॉन्स्टेबल से लेकर यूपीएससी की परीक्षा, आरपीएससी, आरएसएसबी सहित कई प्रतियोगी परीक्षा शामिल है.








